Home Hazaribagh हज़ारीबाग में कांग्रेस के प्रति बढ़ता जनसमर्थन, इंडिया महागठबंधन प्रत्याशी मुन्ना सिंह के नेतृत्व में व्यापक जनसंपर्क अभियान
Hazaribagh

हज़ारीबाग में कांग्रेस के प्रति बढ़ता जनसमर्थन, इंडिया महागठबंधन प्रत्याशी मुन्ना सिंह के नेतृत्व में व्यापक जनसंपर्क अभियान

Share
Share

हजारीबाग, 27 अक्टूबर 2024: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हजारीबाग विधानसभा सीट से इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने आज सदर प्रखंड के विभिन्न गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ उन्होंने हथियारी मोड़, मोरांगी, डेमोटांड, हुपाद, कल्लू चौक (हरहद), बकसपुरा, बभनबै, सलईया, भेलवारा, चपवा, सिंदूर चौक, करकरी, प्रेम नगर, सियारी रोड, ढोटवा मोहल्ला, बजरंग बली मंदिर, दुर्गा मंडप, बेलघाट शिव मंदिर, अम्बेडकर चौक और नगवा गांव सहित कई अन्य स्थानों का दौरा किया।

इस अभियान के दौरान मुन्ना सिंह ने स्थानीय निवासियों से जनसंवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं और जरूरतों को नजदीक से समझा। अभियान में हर आयु वर्ग के लोग, विशेष रूप से बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं, बड़ी संख्या में जुड़ते गए। मुन्ना सिंह ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ पार्टी के लिए नहीं, बल्कि हजारीबाग की जनता के विकास और बेहतरी के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन देकर क्षेत्र के विकास में अपना योगदान दें।

इस जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान हजारीबाग कांग्रेस के महासचिव विनोद कुशवाहा, ओबीसी मोर्चा की प्रदेश महासचिव रेणु देवी, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कमल राज, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, राजद जिलाध्यक्ष चरका यादव, कांग्रेस सदर प्रखंड अध्यक्ष अजीत सिंह, सदर प्रखंड उप प्रमुख रविकांत सिंह, पौंता पंचायत के मुखिया लाल धारी राम, बैहरी पंचायत के मुखिया पप्पू यादव, हरहद पंचायत के पूर्व मुखिया इद्रिश, बबलू मेहता, उषा देवी, मंजू देवी, और मोहम्मद बदरुद्दीन सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुन्ना सिंह की जनसंपर्क यात्रा के प्रति लोगों में भारी उत्साह देखा गया और यह अभियान हजारीबाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस जनसंपर्क यात्रा ने हजारीबाग के राजनीतिक पारे को बढ़ा दिया है, और कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों का रुझान और समर्थन लगातार बढ़ता नज़र आ रहा है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

राहुल दुबे गैंग के गैंगस्टर कस्टडी से भागने की कोशिश, तुषार मिश्रा घायल

हजारीबाग। राहुल दुबे गैंग के प्रमुख सरगनाओं में शामिल तुषार मिश्रा ने...

ActiveBreakingHazaribagh

सुभाष कुमार बने हजारीबाग अनुमंडल के सांसद प्रतिनिधि, समर्थकों में खुशी की लहर

हजारीबाग: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा...