Hazaribagh

इंडिया महागठबंधन प्रत्याशी मुन्ना सिंह का ग्रामीण दौरा: गांवों में सड़क निर्माण को प्राथमिकता देने का दिया आश्वासन

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग, 29 अक्टूबर 2024: वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं हजारीबाग से इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने आज सदर प्रखंड के कई गांवों का दौरा कर भव्य जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरे में उन्होंने सरोनी खुर्द, चुटियारो, सरौनी कला, डूमर, ओरिया तालाब, ओरिया स्कूल चौक, बीरबीर गांव, बेलामुंडवार, जागृति चौक, सखिया चौक, लालपुर चौक, गुडवा, कानीमुंडवार, सीतागढ़, बंगलवाटांड़, बहरनपुर, गुरहेत, धवइया, चोरहेता, रेवार, चंदवार, मरहेता, पौता और तूराव का दौरा किया और वहां के सैकड़ों स्थानीय निवासियों से जन संवाद स्थापित किया।

इस अभियान के दौरान जब मुन्ना सिंह पौता पहुंचे, तो उन्होंने वहां सड़क की बेहद खराब स्थिति को देखा। स्थानीय निवासियों ने बताया कि वर्षों से सड़क निर्माण का कार्य रुका हुआ है, जिससे गांववासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर मुन्ना सिंह ने आश्वासन दिया कि यदि वे विधायक चुने जाते हैं, तो पौता में सड़क निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी आसान हो सके।

इस जनसंपर्क अभियान में कांग्रेस के सदर प्रखंड अध्यक्ष अजीत सिंह, महिला जिला अध्यक्ष बेबी देवी, प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा, NSUI के अभिषेक राज, बीस सूत्री अध्यक्ष बबलू मेहता, सदर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गणेश प्रसाद मेहता, बहरी के मुखिया पवन यादव, उप-प्रमुख रविकांत सिंह, कर्वेकला पंचायत समिति के मुकेश पासवान, हुटपा पंचायत समिति के ब्रजेश सिंह, पौता के मुखिया लालधारी जी समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।

मुन्ना सिंह का यह जनसंपर्क अभियान गांव-गांव में व्यापक समर्थन और उत्साह प्राप्त कर रहा है, और लोगों ने उनके नेतृत्व में क्षेत्र में बदलाव की उम्मीद जताई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

करमा पर्व के बाद तालाब में डूबे सत्येंद्र भुइयां,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद-रेवाली गांव में करमा पर्व...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

म्यूटेशन में देरी पर भड़के जेपी पटेल, CO की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में म्यूटेशन के मामलों में कथित देरी को लेकर कांग्रेस...

BreakingHazaribaghindia

पूर्व मंत्री के बयान पर JMM महिला सेल की जिलाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

Khabar365newsहजारीबाग: सदर अंचल के हुरहुरु स्थित खासमहल जमीन विवाद को लेकर पूर्व...

Hazaribagh

जी.एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

Khabar365news हजारीबाग: .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस के अवसर पर...