Hazaribagh

इंडिया महागठबंधन प्रत्याशी एवं वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों संग मनाई दिवाली

Share
Share
Khabar365news

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं हजारीबाग से इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी श्री मुन्ना सिंह दिवाली के शुभ अवसर पर एस.पी. निवास के निकट स्थित वृद्ध आश्रम पहुंचे और बुजुर्गों के साथ दिवाली का त्योहार मनाया। मुन्ना सिंह अपनी टीम के साथ आश्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने बुजुर्गों के साथ दीप जलाए, मिठाइयों का वितरण किया और सभी का हालचाल जाना।

मुन्ना सिंह ने कहा, “इन बुजुर्गों ने अपनी पूरी जिंदगी परिवार और समाज के लिए समर्पित की है। आज इनके साथ दिवाली का दीप जलाकर मुझे जो सुकून मिला, वह शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। यह हमारा कर्तव्य है कि हम ऐसे सभी बुजुर्गों और उन लोगों को अपनी खुशियों में शामिल करें जो किसी कारणवश अपने परिवार से दूर हैं। हमारी संस्कृति हमें यही सिखाती है कि सभी को साथ लेकर चलें और समाज में एकता और प्रेम का संदेश दें।”

श्री मुन्ना सिंह ने अपने संबोधन में लोगों से आग्रह किया कि त्योहारों पर थोड़ा समय निकालकर अपने आस-पास के वृद्धाश्रम या अनाथालय में जाएं और उन लोगों के साथ खुशियां बांटें। उन्होंने कहा, “खुशियां बांटने से ही बढ़ती हैं, और हमारे समाज में एकता और स्नेह का वातावरण भी इन्हीं प्रयासों से पनपता है।”

कार्यक्रम के दौरान मुन्ना सिंह ने बुजुर्गों से उनके अनुभव सुने और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने आश्रम प्रबंधन को आश्वासन दिया कि इस प्रकार के समाजसेवी कार्यों में उनका पूरा सहयोग रहेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

करमा पर्व के बाद तालाब में डूबे सत्येंद्र भुइयां,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद-रेवाली गांव में करमा पर्व...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

म्यूटेशन में देरी पर भड़के जेपी पटेल, CO की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में म्यूटेशन के मामलों में कथित देरी को लेकर कांग्रेस...

BreakingHazaribaghindia

पूर्व मंत्री के बयान पर JMM महिला सेल की जिलाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

Khabar365newsहजारीबाग: सदर अंचल के हुरहुरु स्थित खासमहल जमीन विवाद को लेकर पूर्व...

Hazaribagh

जी.एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

Khabar365news हजारीबाग: .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस के अवसर पर...