Hazaribagh

आस्था : हजारीबाग यूथ विंग का छठ व्रतियों के लिए विशेष आयोजन, चार नवंबर को सूप,पूजन सामग्री का किया जाएगा वितरण।

Share
Share
Khabar365news

हमारी संस्था का उद्देश्य छठ व्रतियों की श्रद्धा को समर्थन देना और उन्हें आवश्यक सामग्री सुलभता से प्रदान करना है। :– चंद्र प्रकाश जैन।

इस महापर्व में हमारी संस्था ओर से एक छोटी सी सेवा है :– करण जायसवाल।

हर व्रती तक यह सेवा पहुंचे और वे आसानी से अपने पूजन सामग्री प्राप्त कर सकें :– जय प्रकाश खण्डेलवाल

हजारीबाग

शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था, हजारीबाग यूथ विंग, छठ महापर्व के शुभ अवसर पर चार नवंबर को बड़ा बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक के समीप छठ व्रतियों के लिए विशेष सूप वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इस कार्यक्रम में व्रतियों को मात्र 11 रुपए की सहयोग राशि में एक सूप के साथ एक नारियल, सिंदूर, रोड़ी, कपूर, जाफर, काफर, काठ बादाम, कमल गोटा, लौंग, इलायची, बड़ी इलायची, छुहारा, मखाना, घी, रुई बत्ती, धूपबत्ती, सुपारी,आरत पत्ता और माचिस दी जाएगी।

इस कार्यक्रम की बुकिंग एवं कूपन वितरण शुक्रवार से प्रारंभ हो गया है और यह कूपन मात्र 11 रुपए में उपलब्ध कराया गया है। कूपन का वितरण तीन नवंबर को संध्या 6:00 बजे तक पंजाब नेशनल बैंक, बड़ा बाजार चौक, डिश टीवी ऑफिस के सामने किया जा रहा है। चार नवंबर को मुख्य कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा, हमारी संस्था का उद्देश्य छठ व्रतियों की श्रद्धा को समर्थन देना और उन्हें आवश्यक सामग्री सुलभता से प्रदान करना है। छठ महापर्व हमारे समाज के सामूहिक मूल्यों का प्रतीक है, और हम इसे संजीवनी प्रदान करने का हर संभव प्रयास करेंगे।”

हजारीबाग यूथ विंग के अध्यक्ष करण जायसवाल ने बताया हमारे द्वारा शुरू किए गए इस पहल का मकसद समाज को एकजुट कर त्यौहार की भावना को मजबूत करना है। छठ व्रतियों की सुविधा के लिए मात्र 11 रुपए में सूप सामग्री प्रदान की जा रही है, जो इस महापर्व में हमारी ओर से एक छोटी सी सेवा है।

कार्यक्रम संयोजक जयप्रकाश खण्डेलवाल ने कहा, हमारा प्रयास है कि हर छठ व्रती तक यह सेवा पहुंचे और वे आसानी से अपने पूजन सामग्री प्राप्त कर सकें। हमारी टीम पूरी तरह से इस कार्यक्रम की सफलता के लिए तत्पर है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक सुरेंद्र खंडेलवाल, अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जैन, सचिव संजय कुमार, सहसचिव डॉक्टर बी वेंकटेश, उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक जयप्रकाश खंडेलवाल, उपाध्यक्ष विकास केसरी, कोषाध्यक्ष रितेश खंडेलवाल, विकास तिवारी, विवेक तिवारी, शंपा बाला, उदित तिवारी सहित कई अन्य सदस्यों की उपस्थिति रहेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

श्राद्ध कर्म में अनोखी पहल, 200 कंबलों का वितरण, कुटुंब भोज छोड़ गरीबों की सेवा कर दी श्रद्धांजलि

Khabar365newsइचाक: दरिया पंचायत के जगड़ा गांव निवासी समाजसेवी स्वर्गीय जगरनाथ महतो के...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

HazaribaghJharkhand

उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से जगमगाया जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय

Khabar365newsहजारीबाग । इचाक प्रखंड स्थित जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय, उरुका ने इस...