BreakingCrimeJharkhand

चुनाव ड्यूटी में आये एसएसबी जवान ने सर्विस रायफल से गोली मारकर की आत्महत्या।

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा ब्यूरो सद्दाम खान की रिपोर्ट

भंडरा/लोहरदगा। झारखंड विधानसभा चुनाव ड्यूटी में आये एसएसबी के जवान ने मंगलवार अहले सुबह करीब 4.30 बजे सर्विस रायफल से गोली मारकर की आत्महत्या कर ली है यह घटना लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय स्थित कैंप में हुई है जहां कर्नाटक से विधानसभा चुनाव ड्यूटी करने आये एसएसबी जवान ने खुद के इंसास रायफल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली मृतक की पहचान कर्नाटक राज्य निवासी अनप्पा दुग्गल के रूप में हुई है घटना के बाद पूरे कैंप में अफरा-तफरी का माहौल है।

ड्यूटी करने के बाद दूसरे तल्ला के बाथरूम में जाकर जवान ने की आत्महत्या।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसबी के आलाधिकारी, मुख्यालय डीएसपी समीर कुमार तिर्की, इंस्पेक्टर सचिदानंद साहू, बीडीओ प्रतिमा कुमारी, सीओ दुर्गा कुमार,भंडरा थाना प्रभारी अरविंद सिंह और जिले के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हैं घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अनप्पा दुग्गल अहले सुबह चार बजे तक गार्ड ड्यूटी करने के बाद दूसरे तल्ला के बाथरूम में गया और 4.30 बजे के करीब अपने इंसास रायफल से जबड़ा में गोली मारकर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया है। वहीं शव को लोहरदगा सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराकर उनके पैतृक गांव भेज दिया गया है ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, कई पंपों पर तेल खत्म

Khabar365newsगिरिडीह समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की किल्लत...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में मंईयां योजना के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Khabar365newsगिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित तेलमकरी आंगनबाड़ी केंद्र से एक चौंकाने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा DC ने बैंकों के खराब प्रदर्शन पर जताई नाराजगी, 

Khabar365newsजामताड़ा में बैंकों के खराब प्रदर्शन पर उपायुक्त आलोक कुमार ने कड़ा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अमूल डेयरी ने देशभर में बढ़ाई दूध की कीमतें,

Khabar365newsमशहूर डेयरी ब्रांड अमूल ने अपने कई दूध प्रोडक्ट्स की कीमतों में...