Hazaribagh

इंडिया महागठबंधन प्रत्याशी ने कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र का किया चुनावी दौरा

Share
Share
Khabar365news


ग्रामीणों से मिलकर मांगा समर्थन



इंडिया महागठबंधन प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने मंगलवार को अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ कटकमसांडी प्रखंड के विभिन्न गांवों में चुनावी दौरा कर जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने बाझा ,एंदला , कटकमसांडी ,लखनु, बरगड्डा, कंडसार, जलमा, कंचनपुर, बहिमर, कंडसार, बंजिया, हरहद आदि गांवों का दौरा कर लोगों से समर्थन मांगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का आर्शीवाद मिला तो प्राथमिकता के आधार पर ग्रामीणों की जरूरतों पर काम करेंगे। गांवों में बुनियादी सुविधाओं की कमी को ससमय पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र मे स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा, शिक्षा का अभाव, और युवाओं के रोजगार के मुद्दों को दूर किया जाएगा। आगे कहा कि राज्य का विकास इंडिया महागठबंधन की सरकार ही कर सकती है। यह भी कहा कि बदलाव ही क्षेत्र मे विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा ,रवि शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह प्रजापति, बीस सूत्री अध्यक्ष सरयू यादव, राजकिशोर सिंह , रंजीत यादव, झामुमो के प्रखंड उपाध्यक्ष राजा खान, मुमताज शाह आलम उर्फ मिस्टर, अजय राणा, मनोज मोदी, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष कुमारी बखला, कारू राम ,अल फरहान दानिश, जुबेर खान , अबूलैस हाशमी, बाबर अंसारी, अकबर हुसैन, इंद्रदेव यादव, सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे। इस दौरान जिप सदस्य प्रतिनिधि कारू राम अपने दर्जनों समर्थको के साथ कांग्रेस का दामन थामा। मुन्ना सिंह ने कांग्रेस मे शामिल सभी सदस्यों को माला पहनाकर सम्मानित किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

श्राद्ध कर्म में अनोखी पहल, 200 कंबलों का वितरण, कुटुंब भोज छोड़ गरीबों की सेवा कर दी श्रद्धांजलि

Khabar365newsइचाक: दरिया पंचायत के जगड़ा गांव निवासी समाजसेवी स्वर्गीय जगरनाथ महतो के...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

HazaribaghJharkhand

उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से जगमगाया जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय

Khabar365newsहजारीबाग । इचाक प्रखंड स्थित जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय, उरुका ने इस...