श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति ने किया व्रतियों को सहयोग
रांची । श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति की ओर से बुधवार को छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री बांटी गयी। छठ पूजन सामग्री का वितरण महासमिति के मुख्य संरक्षक किशोर साहू, शंकर दुबे, वरिष्ठ संरक्षक शेखर गुप्ता, आयोजक संजय सिंह (लल्लू सिंह) की अगुवाई में किया गया। इस अवसर पर 101 छठ व्रतियों को छठ पूजन सामग्री के साथ दौरा, सूप, नारियल, गुड, पूजा सामग्री, आटा, डालडा, घी और मिठाई प्रदान की गयी एवं शंकर दुबे की ओर से सभी छठ वर्तियों कों साड़ी दी गई। मुख्य संरक्षक किशोर साहू ने कहा लोग पूरे उल्लास के साथ छठ महापर्व मना रहे है। कुछ ऐसे लोग भी है, जिन्हें महंगाई के कारण पूजा सामग्री खरीदने में मुश्किलें आ रही है। इसलिए वैसे जरुरतमंद छठ व्रतियों के बीच हम पूजा सामग्री का वितरण कर रहे हैं, ताकी वैसे लोग छठ कों उल्लासपूर्वक मना सकें। मौके राहुल सिंह, करण सिंह, मोहित रजक, नमन भारतीय, आकाश रजक, आशीष रजक, आयुष सिंह, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह आदि उपस्थित थे। यह जानकारी चैती दुर्गा पूजा महासमिति के प्रवक्ता नमन भारतीय ने दिया।
Leave a comment