Home Jharkhand बाल विवाह के उन्मूलन में समाज की भागीदारी आवश्यक: न्यायायुक्त
JharkhandRanchi

बाल विवाह के उन्मूलन में समाज की भागीदारी आवश्यक: न्यायायुक्त

Share
Share


बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय जागरूकता अभियान का शुभारंभ।

न्यायायुक्त, राँची ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन को किया रवाना।

रांची: माननीय झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा, श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश तथा माननीय सदस्य सचिव, झालसा कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष डालसा, रांची, श्री अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव, ईंचार्ज के नेतृत्व में आज दिनांक 27.11.2026 बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन तथा समाज में व्यापक जन-जागरूकता लाने के उद्देश्य से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान (बी.वी.एम.पी) के अंतर्गत आयोजित 100 दिवसीय जागरूकता अभियान का शुभारंभ आज व्यवहार न्यायालय, राँची में माननीय न्यायायुक्त, द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन को रवाना किया गया।


इस अवसर पर न्यायायुक्त श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 ने जागरूकता अभियान को रवाना करते हुए कहा कि बाल विवाह न केवल बच्चों के बचपन, शिक्षा एवं भविष्य को प्रभावित करता है, बल्कि उनके शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में भी बाधा उत्पन्न करता है। बाल विवाह का उन्मूलन केवल कानून के माध्यम से नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी और सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने आम नागरिकों, अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों एवं युवाओं से अपील की कि वे बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने के लिए आगे आएँ तथा अपने आसपास बाल विवाह की किसी भी आशंका या घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दें।


इस 100 दिवसीय जागरूकता अभियान के दौरान विभिन्न माध्यमों से आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणामों, इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में ऐसी सकारात्मक सोच विकसित करना है, जहाँ प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और अपने सपनों को साकार करने का समान अवसर मिल सके।


कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बाल विवाह मुक्त समाज का निर्माण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों का बचपन सुरक्षित रखना, उनकी शिक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें उज्ज्वल भविष्य प्रदान करना ही एक सशक्त एवं समृद्ध भारत की आधारशिला है।


इस अवसर पर न्यायायुक्त श्री अनिल कुमार मिश्रा-1, डालसा सचिव, ईंचार्ज, श्री अभिषेक श्रीवास्तव, निबंधक-सह-जज ईंचार्ज श्री प्रशांत कुमार वर्मा समेत न्यायिक दंडाधिकारीगण, एलएडीसीएस के सदस्यगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण तथा पीएलवी समेत अन्य लोग मौके पर उपस्थित थे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
DelhiJharkhand

दिल्ली युवा संसद में जेवीएम श्यामली की दो छात्राओं ने किया झारखंड का प्रतिनिधित्व

जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम), श्यामली की कक्षा ग्यारहवीं की दो छात्राओं—रश्मिता रॉय...

EducationJharkhandRanchi

बाल विवाह बच्चों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन: डालसा

डालसा टीम ने “बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा, जागरूकता एवं शिकायत निवारण तंत्र...

JharkhandRanchi

कॉसमॉस क्लब द्वारा निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में 72 मरीजों की हुई जाँच।

राँची । महात्मा ज्योतिराव फुले की पुण्यतिथि के अवसर पर समाज के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

गर्भवती पत्नी की हत्या में पति को उम्रकैद की सजा

गर्भवती पत्नी की हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी पति को...