
राँची। झारखण्ड पुलिस की कार्यक्षमता को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और अपराध अनुसंधान को अधिक सटीक एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार, 27 नवंबर से 21वीं झारखण्ड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट-2026 का शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय इस आयोजन का उद्घाटन डोरंडा स्थित जैप-1 के परेड ग्राउंड में किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन झारखण्ड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने किया। इस मौके पर एडीजी, आईजी, डीआईजी, एसएसपी, एसपी समेत पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
यह पुलिस ड्यूटी मीट 27 से 30 नवंबर तक चलेगी। इस आयोजन के माध्यम से पुलिसकर्मियों की तकनीकी दक्षता, अपराध अनुसंधान की क्षमता और आधुनिक वैज्ञानिक तरीकों से जांच करने के कौशल को परखा और निखारा जाएगा। इसमें पुलिस की पेशेवर दक्षता और अनुसंधान क्षमता को बेहतर बनाने पर विशेष जोर रहेगा।





Leave a comment