CrimeJharkhandRanchi

पुलिस ने राजन को खदेड़ कर पकड़ा, दो पिस्टल और गोली जब्त

Share
Share
Khabar365news

कोतवाली पुलिस ने पुरानी रांची से अपराधी को किया गिरफ्तार

रांची। पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे युवक मो राजन को दो अवैध पिस्टल और दो जिंदा गोली के साथ पुरानी रांची से गिरफ्तार किया है।
बुधवार की दोपहर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक पुरानी रांची के अखाड़ा चौक के पास अपराध की योजना बना रहे है। सूचना के बाद कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में कोतवाली इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी पुरानी रांची अखाड़ा चौक पहुंचे। पुलिस को देखकर एक युवक स्कूटी छोड़कर तेजी से भागने लगा। जिसे पुलिस पदाधिकारियों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। युवक की जांच करने पर उसकी कमर से दो पिस्टल खाली मैगजीन के साथ और जेब से 7.65 का जिंदा गोली बरामद किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने अपना नाम मो राजन, पिता मो जमाल, पता मस्जिद रोड, हिंदपीढ़ी बताया। पुलिस ने युवक का स्कूटी JH01EL 9336 और मोबाइल जब्त कर लिया।
छापेमारी दल में प्रभात बेक (परीक्ष्यमान) डीएसपी, एसटी/ एससी थाना के प्रभारी महेश मुंडा, एएसआई ऋषिकांत और सुजीत कुमार सिंह सहित शस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आंधी-बारिश में डर के साये में जी रहा परिवार, पक्के घर की मांग

Khabar365newsतेज आंधी और बारिश का मौसम आते ही शोभा और छोटी की...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग, ₹5 लाख का सामान राख

Khabar365newsनवादा। बिहार के नवादा जिले में शॉर्ट सर्किट से एक दुकान में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

5 माह की मासूम की संदिग्ध मौत, मां ने पिता-दादी पर लगाए गंभीर आरोप

Khabar365newsसीवान। बिहार के सीवान जिले में पांच माह की एक मासूम बच्ची...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड के सरकारी स्कूलों को मिलेंगे 1,042 नए शिक्षक, CM देंगे नियुक्ति पत्र

Khabar365newsरांची। झारखंड के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने की...