GUMLAJharkhand

Gumla: ट्रक और कार की टक्कर, 3 लोगों की मौत 2 घायल

Share
Share
Khabar365news

Gumla गुमला : झारखंड के गुमला जिले के बसिया में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मृतक रांची के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, बसिया थाना के पास देर रात रांची की ओर आ रही कार और गुमला की तरफ जा रहे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने सिमडेगा गए थे और वहां से वापस रांची आ रहे थे हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को क्षतिग्रस्त कार से घायलों और मृतकों को बाहर निकालने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। करीब डेढ़ घंटे की कोशिश के बाद उन्हें बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए रांची भेजा गया। हादसे के बाद ट्रक के ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने हादसे में जिन तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है, उनकी पहचान रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के निवासी पवन कुमार साहू (45), रतन घोष (50) और प्रवीण राम (55) के रूप में हुई है। घायलों में विश्वनाथ गोप (42) और असीम गोप (53) शामिल हैं। दोनों को इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स में भर्ती कराया गया है। इन दोनों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

https://jantaserishta.com/local/jharkhand/gumla-truck-and-car-collide-3-people-died-2-injured-3682712
https://jantaserishta.com/local/jharkhand/gumla-truck-and-car-collide-3-people-died-2-injured-3682712
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

30 अक्टूबर को पतरातू प्रखंड कार्यालय में लगेगा दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए विशेष शिविर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क...

ActiveBreakingHazaribaghJharkhand

ब्रेकिंग न्यूज़ /हजारीबाग में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

Khabar365news हजारीबाग। अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डीजल कॉलोनी रेलवे क्वार्टरों का हुआ अलॉटमेंट, पर नरक जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं कर्मचारी

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू डीजल कॉलोनी मैं डबल स्टोरी...