GODDAJharkhand

Godda: चूल्हे की आग से झुलसकर महिला की मौत

Share
Share
Khabar365news

Godda गोड्डा : चूल्हा जलाने के क्रम में लगी आग से एक महिला लीला लकड़ा (45) की बुधवार की सुबह मौत हो गई. घटना मेहरमा थाना क्षेत्र के सौरी चकला की है. लीला लकड़ा सुबह में अपने घर में खाना बनाने के लिए चूल्हा जला रही थी. इसी दौरान उसकी साड़ी का एक छोर आग के संपर्क में आ गया. इससे महिला अनजान थी और धीरे–धीरे आग ने महिला को अपने घेरे में ले लिया. महिला जबतक खुद को संभालती तब तक स्थिति नियंत्रण से बाहर हो चुकी थी. घटना के वक्त परिवार के बाकी सदस्य घर पर नहीं थे. आग की लपटे उठते देख अगल–बगल के लोग पहुंचे, तब तक आग से झुलसकर महिला की मौत हो चुकी थी. घटना की खबर मिलने पर मेहरमा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया.

https://jantaserishta.com/local/jharkhand/godda-woman-dies-after-getting-burnt-by-stove-fire-3682324
https://jantaserishta.com/local/jharkhand/godda-woman-dies-after-getting-burnt-by-stove-fire-3682324
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन ने बाबा साहब को किया याद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बर्थडे पार्टी में ले गई सहेली, फिर फ्लैट में छात्रा से हुआ रेप; रांची की घटना

Khabar365newsरांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहने वाली छात्रा...

JharkhandpatratupatratuRamgarhSocial

15 अप्रैल को सीएचसी पतरातू में रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू प्रखंड स्वास्थ्य विभाग की ओर...