Hazaribagh

एच जेड बी आरोग्यम अस्पताल द्वारा निःशुल्क स्त्री रोग एवं शिशु रोग स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन

Share
Share
Khabar365news

हमारे अस्पताल का उद्देश्य सिर्फ इलाज करना नहीं, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना भी है :– हर्ष अजमेरा

हमारा उद्देश्य हर जरूरतमंद तक सुलभ और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है :– जया सिंह

हजारीबाग।

एच जेड बी आरोग्यम अस्पताल ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को निभाते हुए एक निःशुल्क स्त्री रोग एवं शिशु रोग स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। यह आयोजन अस्पताल परिसर में आयोजित किया गया, इस शिविर में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के साथ ही निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। बीपी, शुगर और पल्स की जांच भी पूरी तरह से निःशुल्क की गई। इस आयोजन में 45 से अधिक महिलाएं और 30 से अधिक शिशु स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंचे।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने दी उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं

शिविर में सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधा भंगरा , डॉ. कुमारी ऐश्वर्या और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. हीरालाल ने मरीजों का समर्पण और संवेदनशीलता के साथ इलाज किया। सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों ने स्वास्थ्य सेवाओं को हर वर्ग के लिए सुलभ और सहज बनाने पर बल दिया।

अस्पताल के निर्देशक हर्ष अजमेरा ने कहा की हमारे अस्पताल का उद्देश्य सिर्फ इलाज करना नहीं, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना भी है। यह शिविर हमारे समाज के हर वर्ग को यह संदेश देने का प्रयास है कि एच जेड बी आरोग्यम अस्पताल उनकी सेवा के लिए सदैव तत्पर है। भविष्य में हम और भी व्यापक स्तर पर इस प्रकार के शिविर आयोजित करेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। साथ ही कहा की
पिछले 8 वर्षों से एच जेड बी आरोग्यम अस्पताल जनता जनार्दन की सेवा में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहा है। हमारा उद्देश्य सिर्फ बीमारियों का इलाज करना नहीं, बल्कि समाज को स्वस्थ और सशक्त बनाना है। यह हमारा दृढ़ विश्वास है कि हर व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकार है। यही विश्वास हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। आने वाले समय में हम अपनी सेवाओं को और विस्तारित करेंगे, ताकि हर जरूरतमंद तक हमारा सहयोग पहुंचे और हर जीवन मुस्कुरा सके।

अस्पताल की प्रशासक जया सिंह ने इस आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा की सोमवार को आयोजित शिविर यह दिखाता है कि जब सेवा भाव और चिकित्सा का मेल होता है, तो समाज में सकारात्मक बदलाव आना निश्चित है। एच जेड बी आरोग्यम अस्पताल जनता की सेवा के लिए हर संभव प्रयास करता रहेगा। हमारा उद्देश्य हर जरूरतमंद तक सुलभ और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। साथ ही कहा की पिछले 8 वर्षों की यह यात्रा अस्पताल की टीम के मेहनत, जनता के विश्वास और सेवा के प्रति हमारे समर्पण का परिणाम है। हमारा उद्देश्य हर मरीज को न केवल बेहतर इलाज देना है, बल्कि उन्हें यह विश्वास दिलाना है कि वे एक भरोसेमंद हाथों में हैं। भविष्य में, हम और अधिक सेवाओं और शिविरों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाते रहेंगे।

एच जेड बी आरोग्यम अस्पताल समय-समय पर इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहेगा, ताकि समाज के हर वर्ग को स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो सकें और एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम चुनाव परिणाम में महिलाओं का रहा दबदबा

Khabar365newsहजारीबाग नगर निगम के कुल 36 वार्डों में से 17 वार्ड महिलाओं...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम की करोड़ों की गाड़ियां कबाड़ में

Khabar365newsहजारीबाग से एक बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। जहां जनता...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Khabar365newsहजारीबाग: जिले के बड़कागांव ब्लॉक के बाबू पारा गांव से एक चौंकाने...