BreakingCrimeJharkhandRanchi

खलारी कोयलांचल में अपराधी गिरोह का आतंक, दो स्थानों पर मचाया उत्पात

Share
Share
Khabar365news

सपही नदी में घटना की जांच पड़ताल करते पुलिस

डकरा। खलारी कोयलांचल क्षेत्र में अज्ञात अपराधी गिरोह के सदस्यों ने एक बार फिर अपनी आपराधिक गतिविधियों से दहशत फैला दी है। मंगलवार को गिरोह ने दो अलग-अलग स्थानों पर उत्पात मचाया। पहली घटना डकरा क्षेत्र की है, जहां स्क्रैप कटिंग का काम कर रहे मजदूरों पर गिरोह ने हमला बोल दिया। मजदूरों के साथ जमकर मारपीट की गई और हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। दूसरी घटना चुरी सपही नदी के पास की है, जहां अवैध बालू कारोबार से जुड़े बालू माफिया गिरोह के सदस्यों ने मजदूरों पर हमला किया। ये मजदूर ट्रैक्टर में बालू लोड कर रहे थे। गिरोह ने मजदूरों के साथ मारपीट करते हुए रंगदारी की मांग की। घटना से इलाके में भय का माहौल पैदा हो गया है। इन घटनाओं की सूचना मिलते ही खलारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। गौरतलब है कि अपराधी गिरोह पहले भी खलारी कोयलांचल क्षेत्र में कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। गिरोह की बढ़ती गतिविधियों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस संदर्भ में खलारी थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में किसी ने भी थाने में कोई मामला दर्ज नहीं कराया है। पुलिस अपराधियों को घर पकड़ में लगातार संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है उन्होंने कहा अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

सिंह मेंशन का दबदबा कायम, धनबाद नगर निगम के मेयर बने संजीव सिंह 

Khabar365newsधनबाद नगर निगम के महापौर पद के चुनाव में ‘सिंह मेंशन’ का...