Uncategorized

सुदूरवर्ती गांव के बेटा को मिली बीपीएससी में सफलता, मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधि ने दिया बधाई

Share
Share
Khabar365news

तस्वीर: बधाई देते मुखिया सुनीता देवी और मुखिया प्रतिनिधि दयानंद मेहता

हजारीबाग: इचाक प्रखंड के सुदरवर्ती गांव डाढ़ा के रहने वाले इंद्रनाथ प्रसाद कुशवाहा के पुत्र हिमांशु रंजन ने 69 वीं बीपीएससी परीक्षा में 201 वां रैंक प्राप्त किया है। बता दे की इन्होंने कही लग्न और मेहनत के साथ प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी की थी और उसके बाद इन्हें सफलता हाथ लगी है। हिमांशु के पिता इंद्रनाथ कुशवाहा बच्चों के पढाई के प्रति काफी लग्नशील व्यक्ति है एवं उनके कुल दो पुत्र एवं एक पुत्री है, पुत्र ओंकार कुशवाहा वकील है और उनकी पुत्री रूबी कुमारी वकालत की पढ़ाई हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय से कर रही हैं। हिमांशु रंजन ने बताया कि उनकी सफलता के पीछे लगातार मेहनत और सही दिशा में पढ़ाई और अपने परिवार और गुरु जनों का मार्गदर्शन मुख्य रूप से मिलता रहा । साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे माता-पिता ने हर एक कठिन समय में भी साथ दिया है और मुझे आगे बढ़ाने की हमेशा प्रेरणा दी है। समाज के लिए मैं हमेशा निष्ठापूर्ण तरीके से सकारात्मक कार्य करूंगा। वही हिमांशु को बधाई देते हुए डाढ़ा पंचायत की मुखिया सुनीता देवी एवं समाजसेवी सह मुखिया प्रतिनिधि दयानंद मेहता ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे ग्राम पंचायत डाढ़ा के लिए काफी गर्व की बात है कि एक किसान वर्ग के परिवार से इन्होंने बीपीएससी की परीक्षा में सफलता पाई है । ऐसे छात्र से सभी छात्रों को सीख लेने की जरूरत है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...

Uncategorized

*रजरप्पा बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में दो लोग की दर्दनाक मौत,पतरातू के दो रेलवेकर्मी लोकॉपायलट घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में...

Uncategorized

*भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस होमगार्ड के जवान सहित एक अन्य घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस...

Uncategorized

पीटीपीएस स्थित पूर्व विधायक अंबा प्रसाद द्वारा लगाए जनता दरबार में कही समस्याओं का समाधान करना मुख्य लक्ष्य

Khabar365newsबड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने अपने पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय...