CrimeGIRIDIHJharkhand

Giridih पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को धर दबोचा

Share
Share
Khabar365news

Giridihगिरिडीह : गिरिडीह साइबर थाना पुलिस ने प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से तीन साइबर अपराधियों को धर दबोचा है. बेगाबाद थाना क्षेत्र के खंडोली मोड़ से पकड़ाये अपराधियों के पास से सात मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड और एक बाइक भी बरामद की गयी है. गिरफ्तार साइबर अपराधियों में गांडेय थाना क्षेत्र के पंदनाटाड़ निवासी साहिल अंसारी (19 वर्ष) और नजमुल अंसारी (23 वर्ष) के अलावा बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पुर्री निवासी प्रमोद यादव (30 वर्ष) शामिल हैं. सभी के खिलाफ कांड संख्या 44/2024 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया. उक्त जानकारी साइबर डीएसपी आबिद खान ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में. पत्रकार वार्ता कर दी. प्रतिबिंब पोर्टल के जरिये साइबर ठगों के बारे में मिली सूचना डीएसपी आबिद खान ने बताया कि गिरिडीह एसपी को प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से सूचना मिली कि खंडोली मोड़ के समीप कुछ साइबर अपराधी साइबर क्राइम की घटना को अंजाम दे रहे हैं. उक्त सूचना पर एसपी ने साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया. गठित टीम ने छापेमारी कर तीनों साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी टीम में साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार, पुअनि पुनीत कुमार गौतम, गुंजन कुमार, सअनि गजेंद्र कुमार आरक्षी कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. एपीके फाइल भेजकर साइबर अपराधी खाते से उड़ा लेते थे पैसे गिरफ्तार साइबर अपराधी खुद को बैंक अधिकारी बताकर केवाईसी अपडेट करने के नाम पर एपीके फाइल भेजते थे. सामने वाला जैसे ही इसे अपने फोन पर डाउनलोड करता, साइबर अपराधियों के पास बैंक अकाउंट की सारी डिटेल आ जाती. जिसके बाद वे साइबर ठगी की घटना को अंजाम देते थे. इसके अलावा साइबर अपराधी कोरोना का टीका लगवाने के एवज में 10 हजार की सरकारी सहायता का झांसा देकर भी लोगों को ठगते थे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन ने बाबा साहब को किया याद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बर्थडे पार्टी में ले गई सहेली, फिर फ्लैट में छात्रा से हुआ रेप; रांची की घटना

Khabar365newsरांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहने वाली छात्रा...

JharkhandpatratupatratuRamgarhSocial

15 अप्रैल को सीएचसी पतरातू में रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू प्रखंड स्वास्थ्य विभाग की ओर...