Jharkhandदेश - विदेश

रामगढ़ जिले में बढ़ती ठंड के दस्तक के बाद समाजसेवी निशि पांडेय ने किया कंबल वितरण

Share
Share
Khabar365news

जिले में बढ़ती ठंड के दस्तक के बाद जरूरतमंद लोगों की विपरीत परिस्थिति में असहायों की सुधि लेने के लिए समाजसेवी निशि पांडेय ने घर से बाहर निकल ठंड से जूझ रहे गरीबों का दर्द समझा और जरूरतमंद के बीच आज कंबल बांटे। कंबल वितरण के दौरान समाजसेवी ने कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना मेरी नियती धर्म में शामिल है।

उन्होंने कहा हर जरूरतमंद जो ठंड से जूझ रहे हैं उन सभी को ठंड से बचाव करना हम सभी का कर्तव्य धर्म है ।इसी तहत आज रामगढ़ जिले के पतरातु में सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाली समाजसेविका निशी पांडेय ने बढ़ती ठंड को को देखते हुए गर्म कपड़े और कंबल का वितरण किया। पतरातू के साथ ही हजारीबाग स्थित स्नेहदीप होली क्रॉस कम्यूनिटी केयर सेंटर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां आवासीय विद्यालय का संचालन किया जाता है जिसमें लगभग 170 बच्चे पढ़ते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को ध्यान में रखते हुए यहां पर कंबल का वितरण किया गया।

निशि पांडेय ने कहा कि यहां पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इसको देखते हुए आवासीय विद्यालय के बच्चों के बीच कंबल का वितरण किया गया। उन्हें पढ़ाने और उनकी देखरेख करने वाले लोग भी मानवता की सेवा कर रहे हैं। पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को यहां पढ़ाया जाता है। उन्होंने कहा कि जीवन में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। यहां के बच्चे भी कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं लेकिन संस्था ने एक नेक प्रयास करके उन्हें एक नई दिशा दिखाई है। उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएं दी और हरसंभव सहायता की बात कही। संस्था की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर निदेशक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इधर पतरातू में भी कंबल और गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। निशि पांडेय ने कहा कि ठंड में विशेष तौर पर अभियान चलाकर जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़ों और कंबल का वितरण किया जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीवीयूएनएल में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता शपथ का आयोजन

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु(पीवीयूएनएल) में परियोजना कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में...

JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु महिलाओं का सौभाग्‍य कामना से रखा...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

शनि मंदिर समिति ने शनि जयंती और शनि अमावस्या धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू स्थित जयनगर गांव स्थित शनि...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NEET में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट अतिरिक्त समय

Khabar365newsNEET-UG परीक्षा रद्द होने के बाद केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय ने...