Jharkhand

Baharagora: विधायक ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Share
Share
Khabar365news

Baharagora बहरागोड़ा : विधायक समीर महंती ने मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान विधायक ने सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया. उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे अपने कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करें और दूर-दराज से आने वाले लोगों को परेशान न करें. समीर मोहंती ने प्रखंड कार्यालय परिसर में बिचौलियों की गतिविधियों पर रोक लगाने की भी बात कही

समीक्षा बैठक में आबुआ आवास की सूची भी जारी की गयी. विधायक ने कल्याण विभाग को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पशुपालन विभाग किसानों को जल्द से जल्द पशु दें. उन्होंने पीएचडी विभाग के जेई को प्रखंड क्षेत्र में सभी सोलर जलमीनारों की मरम्मति कराने का निर्देश दिया. इस पर जेई ने बताया कि फंडिंग की कमी के कारण मरम्मति का कार्य नहीं हो पा रहा है. इस पर विधायक ने सूची तैयार करने का निर्देश दिया और विधायक फंड से 5 लाख तक की

राशि देने की बात कही. समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, मनरेगा और बैंक विभाग के अधिकारियों को भी विभिन्न दिशा-निर्देश दिये गये. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती, अंचलाधिकारी राजाराम सिंह मुंडा, एई प्रताप महंती, थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा, प्रखंड उप प्रमुख मनोरंजन होता, प्रखंड विस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, और अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद थे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...