Jharkhand

Sahibganj: एक लाख के लिए पिता ने ही अपनी बेटी दरिंदे को सौंपा

Share
Share
Khabar365news

Sahibganj साहिबगंज : साहिबगंज से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर आयी है. महज एक लाख रुपए के लालच में नाबालिग बेटी का सौदा कर दूसरे व्यक्ति से रेप कराने के आरोप में पिता समेत दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं. नाबालिग के बयान पर नगर थाना में केस दर्ज किया गया. नाबालिग के पड़ोस की महिला व मुहल्ले के लोगों से पुलिस को घटना की जानकारी मिली. पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसके पिता 19 दिसंबर की रात उसे और उसकी बहन को कटिहार के एक व्यक्ति के स्थानीय गर्ल्स हाईस्कूल स्थित किराए के घर में ले गये. कुछ देर रुकने के बाद पिता छोटी बहन को लेकर निकल गये. जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म किया और धमकाया कि शोर मचाय़ा तो पीटेंगे. नाबालिग रातभर जागती रही और सुबह होते ही किसी तरह भागकर घर आ गई. हालांकि घर में उसने डर से किसी को

कुछ नहीं बताया. पड़ोसी महिला से बताई हैवानियत की कहानी नाबालिग लड़की ने बाद में बातचीत के क्रम में पड़ोस की महिला को घटना की जानकारी दी. मुहल्ले के लोगों को पता चलने पर उसके पिता से पूछताछ की गयी, तो उसने गोलमटोल जवाब दिया. फिर पुलिस को घटना की सूचना दी गई. नाबालिग के बयान पर नगर थाना में केस दर्ज किया गया. नाबालिग का आरोप है कि संतोष यादव ने उसके पिता को एक लाख का लालच दिया था. इस कारण पिता उसे संतोष यादव के पास रात में छोड़कर आया था. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता का बयान यहां संबंधित न्यायालय में कलमबद्ध करा लिया गया है. नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि पूछताछ में 14 साल की पीड़िता से पता चला है कि एक महीना पहले उसके पिता कटिहार में मिरचाईबाड़ी के संतोष यादव नाम के व्यक्ति को घर लेकर आए और कहा कि वह तुमलोगों का दादा लगेगा. फिर कुछ दिन बाद ही आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है रक्षाबंधन, आज बहनें बांधेंगी भाई की कलाई पर राखी

Khabar365newsभाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवा केंद्र में मनाया गया दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज रोड नंबर 8 ,पीटीपीएस, पतरातू...

BreakingHazaribaghJharkhand

श्राद्ध कार्यक्रम में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत, गांव में पसरा मातम

Khabar365newsढाई साल पूर्व में भी रामसागर तालाब ने ली थी दो मासूम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत, शव लेकर फफक पड़े पिता

Khabar365newsकानपुर। विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत के बाद उसके पिता...