Jharkhand

Latehar: वन विभाग ने लकड़ी तस्कर को किया गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

Lateharलातेहार : वनकर्मियों की टीम ने साइि‍कल में अवैध रूप से लकड़ी ले जा रहे एक व्‍यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी वन विभाग की टीम के द्वारा छापामारी कर पलामू टाइगर रिजर्व क्षेत्र के छिपादोहर पूर्वी वन क्षेत्र के सैदूप जंगल से की गयी है. गिरफ्तार लकड़ी तस्कर का नाम विजय परहिया है. वह एक साइकिल से लकड़ी के चौपहल ले जा रहा था. प्रभारी वनपाल नवीन कुमार ने बताया कि वन प्रमंंडल पदाधिकारी को गुप्‍त सूचना मिली थी कि वन क्षेत्र में लकड़ी तस्कर कीमती लकड़ी अवैध रूप से तस्करी कर बाहर बेच रहे हैं.

वनपाल ने बताया कि इस सूचना पर एक टीम गठन कर सैदूप जंगल के पिछुलिया जंगल मे छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया. उसे जेल भेज दिया गया है. कुमार ने बताया कि वनकर्मियों को देख कर अन्य तस्कर वहां से भाग गये. छापामारी टीम में प्रभारी वनपाल नंदलाल साहू, वनरक्षी सत्यनारायण उरांव, अमर बड़ाइक, अमित कुमार और राहुल कुमार समेत अन्य कई वनकर्मी शामिल थे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...