Jharkhand

Latehar: होल्डिंग और वाटर टैक्स के बकायेदारों को नोटिस, कार्रवाई की चेतावनी

Share
Share
Khabar365news

Latehar लातेहार : नगर पंचायत क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स और वाटर टैक्स वसूली को लेकर बकायदारों को नोटिस भेजा गया है. वहीं टैक्स जमा नहीं करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि होल्डिंग टैक्स की वसूली को लेकर 100 बड़े बकायेदारों को नोटिस भेजे गये हैं. जबकि 16 जल उपभोक्ताओं को दूसरी बार बकाया टैक्स जमा करने को लेकर नोटिस जारी किया गया है.

बकाया नहीं देने पर होगी कड़ी कार्रवाई बकाया होल्डिंग टैक्स जमा नहीं करने पर नगर परिषद झारखंड नगर निगम अधिनियम के तहत कार्रवाई करेगी. इसमें अकाउंट फ्रीज, वॉटर कनेक्शन काटने और अन्य नगर सेवाओं से वंचित करना शामिल है. वहीं वाटर टैक्स को लेकर जिन बकायदारों को दूसरी बार नोटिस भेजा गया है, उन्हें सात दिनों के भीतर पैसे जमा करने का निर्देश दिया गया है. अन्यथा उनकी राशि वसूलने के लिए सर्टिफिकेट केस किया जायेगा

व्यापारिक प्रतिष्ठानों को जल्द ट्रेड लाइसेंस लेने की चेतावनी राजकुमार वर्मा ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को चेतावनी दी है. कहा है कि जिन्होंने अभी तक ट्रेड लाइसेंस नहीं लिया है, वे जल्द से जल्द लाइसेंस प्राप्त कर लें, क्योंकि जांच के दौरान बिना लाइसेंस पाये जाने पर प्रतिष्ठानों को सील कर दिया जायेगा. उन्होंने सभी से अपील की है कि वे होल्डिंग टैक्स, वॉटर टैक्स और ट्रेड लाइसेंस समय पर जमा करें ताकि कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

30 अक्टूबर को पतरातू प्रखंड कार्यालय में लगेगा दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए विशेष शिविर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क...

ActiveBreakingHazaribaghJharkhand

ब्रेकिंग न्यूज़ /हजारीबाग में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

Khabar365news हजारीबाग। अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डीजल कॉलोनी रेलवे क्वार्टरों का हुआ अलॉटमेंट, पर नरक जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं कर्मचारी

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू डीजल कॉलोनी मैं डबल स्टोरी...