Jharkhand

27 दिसंबर को BJP की सदस्यता लेंगे रघुवर दास, बड़ी जिम्मेदारी की हो रही तैयारी

Share
Share
Khabar365news

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एक बार फिर बीजेपी में शामिल होंगे। जानकारी मिल रही है कि वह 27 दिसंबर को बीजेपी की सदस्यता ले सकते हैं। बता दें कि उन्होंने ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, रघुवर दास बीजेपी के वरिष्ठ नेता के साथ-साथ झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने साल 2014 से 2019 तक सीएम के रूप में काम किया है। साथ ही रघुवर दास पांच बार जमशेदपुर पूर्वी से विधायक रह चुके हैं।

बीजेपी के फाउंडर मेंबर में होती है गिनती

रघुवर दास का नाम उन कद्दावर नेताओं में आता है जो बीजेपी के फाउंडर मेंबर थे। रघुवर दास 1977 में जनता पार्टी में शामिल हुए, इसके बाद साल 1980 में उन्होंने संस्थापक सदस्य के रूप में बीजेपी की सदस्यता ली। उन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के विभिन्न पदों पर काम किया। रघुवर दास बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहीं 1995 से जमशेदपुर ईस्ट विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं।

रघुवर दास भाजपा के लिए बेशकीमती हैं। भाजपा उनका सदुपयोग ही करेगी। पर, कहां और किस रूप में, इसकी अटकलें भी इस्तीफे की सूचना आने के साथ ही लगने लगी हैं। सियासी चर्चाओं में एक बात जो रघुवर दास के पक्ष में मजबूती से खड़ी है, यह कि भाजपा ने उन्हें जब-जहां चाहा, वहां तैनात कर दिया। उन्होंने बेझिझक उसे स्वीकार भी किया और खुद को साबित किया, सिवा 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव के।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

30 अक्टूबर को पतरातू प्रखंड कार्यालय में लगेगा दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए विशेष शिविर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क...

ActiveBreakingHazaribaghJharkhand

ब्रेकिंग न्यूज़ /हजारीबाग में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

Khabar365news हजारीबाग। अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डीजल कॉलोनी रेलवे क्वार्टरों का हुआ अलॉटमेंट, पर नरक जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं कर्मचारी

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू डीजल कॉलोनी मैं डबल स्टोरी...