Home Jharkhand धोनी को आवास बोर्ड ने नहीं भेजा है कोई नोटिस, व्यावसायिक इस्तेमाल की होगी जांच
Jharkhand

धोनी को आवास बोर्ड ने नहीं भेजा है कोई नोटिस, व्यावसायिक इस्तेमाल की होगी जांच

Share
Share

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हरमू स्थित आवास के व्यावसायिक इस्तेमाल के मामले में झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने उन्हें कोई नोटिस जारी नहीं किया है। इस संबंध में आवास बोर्ड ने खुद स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि हरमू, रांची स्थित उच्च आय वर्गीय भूखंड (संख्या-एच0/10ए और छिटपुट प्लॉट) का आवंटन महेंद्र सिंह धोनी को सरकारी कोटे के तहत किया गया था। आवंटित भूमि पर बने भवन में व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ बोर्ड ने धोनी को कोई नोटिस नहीं भेजा है। इस मामले में, हाल ही में आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने धोनी के आवास में लैब खोलने के मामले की जांच का आदेश दिया था। जांच पूरी होने के बाद बोर्ड इस पर आगे कोई कार्रवाई करेगा।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

JTET परीक्षा 1 नवंबर को, जामताड़ा में बनाए गए 20 परीक्षा केंद्र

उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए केंद्रों...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एकल अभियान पतरातु संच में अब ई-शिक्षा टैबलेट के माध्यम से होगी अब बच्चों की पढ़ाई

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु दक्षिण झारखंड सभाग भाग रांची अंचल...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने के मामले में चार गिरफ्तार,भेजे गए जेल

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने...