Home Jharkhand जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
Jharkhand

जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

Share
Share

हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने किया । इस बैठक में मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा कि हमे अपनी पार्टी को बुथ स्तर तक और मजबूत बना कर मंहगाई, बेरोजगारी से त्रस्त किसान, मजदूर, छात्र, छोटे व्यापारियों की आवाज को दमदार तरिके से उठाते हुए लोकसभा चुनाव 2024 को आम जनता के सहयोग एंव विश्वास से जीतना है । उन्होंने भाजपा की वर्तमान केन्द्र सरकार द्वारा पूर्व में किये गए कुप्रचार एवं फरेब से जनता को सावधान करने पर बल दिया । प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी अजय सिंह ने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पूरी सफलता के साथ संपन्न होने जा रही है । तथा पुरे देश में मिल रहे अपार जनसमर्थन सहयोग एंव स्नेह को देखते हुए नौ फरवरी 2023 से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को सफल बनाने का अह्वान किया गया है ।
इस अवसर पर हजारीबाग विधान सभा के प्रभारी कमल ठाकुर बरही विधान सभा के प्रभारी अशोक कुमार सिंह बड़कगांव विधान सभा के प्रभारी इंदिरा तुरी बरकठ्ठा विधान सभा के प्रभारी पिंकी सिंह मांडु विधान सभा के प्रभारी आलोक तिवारी महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह पूर्व अध्यक्ष जवाहर लाल सिन्हा, अवधेश कुमार सिंह प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा प्रदेश सचिव शशि मोहन सिंह डाॅ. आरसी प्रसाद मेहता, दिगम्बर प्रसाद मेहता ने अपने विचार रखे । कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी राजू चौरसिया तथा धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. प्रकाश कुमार ने किया । जिला मीडिया प्रभारी निसार खान ने बताया कि नगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत प्रखंड अध्यक्षों में रविन्द्र गुप्ता, अब्दुल मनान वारसी, गौतम कुमार मेहता, लाल मोहन रविदास, अजित कुमार सिंह, मो. मोइनउद्दीन, मो. नौशाद, कौलेश्वर प्रजापति, राम जन्म राय, सत्यनारायण प्रसाद, सुरेश प्रसाद महतो, शिबू प्रसाद सोनी के अतिरिक्त कार्यकारिणी की बैठक में सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

                                  
Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में कलाकृति हाट की शुरुआत, लोककला और हस्तशिल्प को मिलेगा मंच

रांची: झारखंड की लोककला, पारंपरिक शिल्प और हस्तनिर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बारिश से रांची के कुम्हारों की परेशानी बढ़ी, त्योहारों की तैयारी प्रभावित

रांची: लगातार हो रही बारिश ने राजधानी रांची के कुम्हारों की मुश्किलें...

ActiveBokaroBreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में आज खुलेगा नया सिल्वर शोरूम,

हजारीबाग: शहर में आज एक नए सिल्वर शोरूम का शुभारंभ होने जा...