Jharkhand

Land scam: पूर्व DC छवि रंजन की बेल पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

Share
Share
Khabar365news

Ranchi रांची : लैंड स्कैम के आरोपी रांची के पूर्व डीसी और निलंबित आईएएस अधिकारी छवि रंजन की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने ईडी को छवि रंजन की याचिका पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया. अब अदालत इस मामले में चार सप्ताह बाद सुनवाई करेगा. दरअसल रांची के बड़गाईं अंचल के बरियातु स्थित सेना के कब्जे वाली जमीन की खरीद बिक्री से जुड़े इस केस में ईडी ने कई लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. इसमें रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन, चर्चित कारोबारी विष्णु अग्रवाल, बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, सेना के कब्जे वाली जमीन का फर्जी रैयत प्रदीप बागची और जमीन कारोबारी अफसर अली का नाम शामिल है.

इसके अलावा चार्जशीट में इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान व मोहम्मद सद्दाम, अमित अग्रवाल और दिलीप घोष का नाम है. ईडी की ओर से दायर चार्टशीट पर कोर्ट ने संज्ञान भी ले लिया है. छवि रंजन ने अपनी याचिका में ट्रायल कोर्ट द्वारा लिये गये संज्ञान को भी चुनौती दी है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

राखी बांधने बाहर जाना पड़ा महंगा घर में हुई चोरी।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमानगढ़ी पंचायत...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

करमाटांड़ उपद्रव मामले में एक आरोपी गिरफ्तार,

Khabar365newsकरमाटांड़ निवासी भूदेव कुमार यादव द्वारा फेसबुक में किये गये अभद्र टिप्पणी...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में वंदे भारत से टकराई लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली

Khabar365newsहजारीबाग। चरही-बेस के बीच रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा हादसा टल गया।...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मकई के खेत में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान

Khabar365newsगढ़वा। जिले में घर से करीब 100 मीटर दूर मकई के खेत...