Home Uncategorized प्रयागराज महाकुंभ आरम्भ
Uncategorized

प्रयागराज महाकुंभ आरम्भ

Share
Share

संगम नगरी प्रयागराज में सोमवार पौष पूर्णिमा पर शाही स्नान के साथ महाकुंभ 2025 की शुरुआत हो गयी है। घाटों पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ना शुरू हो गया है। इस बार महाकुंभ में करीब 40 से 45 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद है।, महाकुंभ शुरू होने से पहले ही रविवार को लाखों श्रद्धालुओं ने यहां गंगा स्नान किया। 12 वर्षों पर लगने वाला महाकुंभ मेले में पहुंचे करीब 80 लाख लोग अब तक संगम तट पर आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। सुबह से ही प्रयागराज के घाटों पर भारी भीड़ लगी हुई है। महाकुंभ को देखते हे श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगा। बता दें कि यह महाकुंभ 144 सालों बाद आया है और बेहद खास माना जा रहा है। महाकुंभ का पहला शाही स्नान 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के दिन किया जाएगा।प्रयाग में इस बार आस्था और आधुनिकता का संगम भी देखा जा रहा है। प्रशासनिक व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा के साथ पहली बार प्रयाग आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाओं की भरमार मिलेगी। इस बार कुंभ भव्य, दिव्य, डिजिटल और सुरक्षित हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं की गयी है। लोगों को मिलने वाली सुविधाओं की बात की जाये तो ठहरने के लिए टेंट सिटी, आवागमन के लिए सैकड़ों इलेक्ट्रिक बसें, खाने-पीने के लिए लंगरों की अनगिनत व्यवस्थाएं, सुरक्षा और देखभाल के लिए एनडीआरएफ की टीमों के साथ वाटर एम्बुलेंस की व्यवस्था, सुरक्षा और असामाजिक तत्वों पर निगरानी के लिए AI जैसी सुरक्षा व्यवसथा जैसी अनगिनत सुविधाएं श्रद्धालुओं को मिल रही हैं।

योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

महाकुंभ के आग़ाज पर उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सभी को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा ‘पौष पूर्णिमा की बधाई! विश्व के विशालतम आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समागम ‘महाकुम्भ’ का आज से तीर्थराज प्रयागराज में शुभारंभ हो रहा है।सीएम ने आगे लिखा कि अनेकता में एकता की अनुभूति के लिए और आस्था एवं आधुनिकता के संगम में साधना एवं पवित्र स्नान के लिए पधारे सभी कल्पवासियों, पूज्य सन्तों और श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत है। माँ गंगा आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें। महाकुम्भ प्रयागराज के शुभारंभ एवं प्रथम स्नान की मंगलमय शुभकामनाएं। सनातन गर्व-महाकुम्भ पर्व।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
Uncategorized

दीपोत्सव के रंग में रंगा आरोग्यम नर्सिंग कॉलेज, रंगोली प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा

भगवान श्रीराम और माता सीता की रंगोली को मिला पहला स्थान, नर्सों...

Uncategorized

गुमला में दशहरा मनाने घर आए बेटे की पिता ने की हत्या

गुमला, झारखंड: झारखंड के गुमला जिले में दशहरा मनाने घर आए एक...

Uncategorized

भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क हादसे में एक महिला की मौत

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क किनारे चल रही...

Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

हजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...