Home Jharkhand शुमान सुरक्षा एवं रक्षा मंच में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
JharkhandRanchi

शुमान सुरक्षा एवं रक्षा मंच में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

Share
Share

भारत और यूरोपीय संघ के बीच रणनीतिक एवं रक्षा साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने पर होगा मंथन

रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद श्री संजय सेठ यूरोपीय संघ के प्रतिष्ठित शुमान सुरक्षा एवं रक्षा मंच (Schuman Security & Defence Forum) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मंच में सहभागिता के लिए वे ब्रुसेल्स, बेल्जियम पहुंच रहे हैं।


ब्रुसेल्स यात्रा के क्रम में ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड पहुंचने पर रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर अक्षय कपूर एवं बर्न स्थित भारतीय दूतावास के प्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।


यूरोपीय संघ की विदेश कार्य सेवा (EEAS) द्वारा 17 एवं 18 नवंबर 2026 को आयोजित इस मंच में यूरोपीय संघ के 85 से अधिक साझेदार देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। वैश्विक सुरक्षा, रक्षा सहयोग और अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक साझेदारी से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर इस दौरान विचार-विमर्श होगा।
इस मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना देश की बढ़ती वैश्विक भूमिका, सामरिक क्षमता और अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक प्रभाव का परिचायक है। यह भारत और यूरोपीय संघ के बीच रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को और अधिक मजबूत करने तथा द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

श्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के मार्गदर्शन में भारत वैश्विक मंच पर एक सशक्त, आत्मनिर्भर और जिम्मेदार राष्ट्र के रूप में अपनी भूमिका निरंतर मजबूत कर रहा है। यह सहभागिता विकसित भारत के संकल्प को वैश्विक सहयोग और सामरिक साझेदारी के माध्यम से आगे बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhand

झारखंड में 19 नवंबर से बदलेगा मौसम, चार जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

राॅंची। झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है।...

JharkhandPoliticalRanchi

रामसेवक सिंह बने झारखण्ड जदयू के प्रभारी

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और हथुआ के विधायक रामसेवक सिंह को...

JharkhandRanchi

वाहे गुरु कहिए सदा सुखी रहिए..

कृष्णा नगर कॉलोनी रातु रोड में मंगलवार की सुबह श्रद्धा, भक्ति और...

JharkhandRanchi

राज्य स्थापना पखवाड़ा के तहत रांची जिले में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों से संबंधित समीक्षा बैठक

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठकपंचायत, प्रखंड एवं...