Home Jharkhand राज्य स्थापना पखवाड़ा के तहत रांची जिले में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों से संबंधित समीक्षा बैठक
JharkhandRanchi

राज्य स्थापना पखवाड़ा के तहत रांची जिले में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों से संबंधित समीक्षा बैठक

Share
Share

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठकपंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर पर विभागीय कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राज्य स्थापना पखवाड़ा के अंतर्गत रांची जिले में आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री संजय भगत, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री कुमार रजत, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री आस्था शरण सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने राज्य स्थापना पखवाड़ा के तहत पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्धारित तिथि एवं समय पर कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रमों का आयोजन सुव्यवस्थित तरीके से हो तथा इसमें संबंधित विभागों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस, जिला सहकारिता पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित गतिविधियों की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने तथा निर्धारित तिथियों पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया।

जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश

बैठक में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों तक पहुंचाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सर्वजन पेंशन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, फूलो झानो आशीर्वाद अभियान एवं सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने को कहा।

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं की नियमित समीक्षा करने, लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने तथा आपसी समन्वय के साथ विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया, ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित हो सके

साथ ही वीबी-जी राम जी योजना अंतर्गत मैनडेज क्रिएशन एवं योजनाओं की स्वीकृति की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने तथा राज्य स्थापना पखवाड़ा के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने का निर्देश दिया।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhand

झारखंड में 19 नवंबर से बदलेगा मौसम, चार जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

राॅंची। झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है।...

JharkhandPoliticalRanchi

रामसेवक सिंह बने झारखण्ड जदयू के प्रभारी

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और हथुआ के विधायक रामसेवक सिंह को...

JharkhandRanchi

वाहे गुरु कहिए सदा सुखी रहिए..

कृष्णा नगर कॉलोनी रातु रोड में मंगलवार की सुबह श्रद्धा, भक्ति और...