Uttar Pradesh

BJP नेता सपा नेता की बेटी को लेकर हुए फरार

Share
Share
Khabar365news

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में कोतवाली इलाके के एक मोहल्ले के रहने वाले एक भाजपा नेता पर समाजवादी पार्टी के नेता की बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगा है। मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सपा नेता की बेटी की शादी तय हो चुकी है। इसी के चलते दोनों घर छोड़कर फरार हो गए। कोतवाली शहर के मोहल्ला निवासी भारतीय जनता पार्टी के नेता आशीष शुक्ला (45) हैं। उनके करीब 21 साल का बेटा है और सात साल की बेटी है।

पार्टी ने रद्द की सदस्यता:

बता दें कि नगर महामंत्री आशीष शुक्ला को 12 जनवरी को पार्टी के कार्यों में निष्क्रियता और दल की रीति- नीति से विपरीत आचरण के चलते पार्टी के दायित्व से मुक्त किया गया है। साथ ही, पार्टी ने उनकी प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी है।

बेटियां सुरक्षित नहीं के स्लोगन के साथ उठ रहे सवाल

समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सोशल मीडिया पर भाजपा राज में बेटियां सुरक्षित नहीं है, के स्लोगन के साथ सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। पूरे मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर युवती को बरामद करने और दी गई तहरीर के मुताबिक कार्रवाई करने की बात कह रही है। वहीं सपा पार्टी के कार्यकर्ता ने हा कि यदि हमें इंसाफ नहीं मिलेगा तो हम सभी सपाई इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandUttar Pradeshझारखंडब्रेकिंग

बेटों की बेरुखी से टूटा बुजुर्ग, गोली मारकर की आत्महत्या

Khabar365newsउत्तरप्रदेश के सैदपुर कस्बे में कई दिन से बीमार 92 वर्षीय बुजुर्ग...

BreakingJharkhandUttar Pradeshझारखंडब्रेकिंग

यूपी में सिलेंडर धमाका दर्दनाक हादसे में 5 की मौत सीएम ने जताया गहरा शोक

Khabar365newsउत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में...

BreakingUttar Pradesh

मूर्ति विसर्जन पर मातम: नदी में डूबे कई युवक, तीन शव बरामद

Khabar365newsयूपी। आगरा जिले के खेरागढ़ थाना क्षेत्र में स्थित डूंगरवाला के पास...

BreakingCrimeJharkhandUttar Pradeshब्रेकिंग

एसटीएफ ने प्रयागराज में धनबाद का कुख्यात अपराधी आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह का किया एनकाउंटर

Khabar365newsप्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में धनबाद के कुख्यात अपराधी आशीष रंजन...