Home Breaking यूपी में सिलेंडर धमाका दर्दनाक हादसे में 5 की मौत सीएम ने जताया गहरा शोक
BreakingJharkhandUttar Pradeshझारखंडब्रेकिंग

यूपी में सिलेंडर धमाका दर्दनाक हादसे में 5 की मौत सीएम ने जताया गहरा शोक

Share
Share

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। यह हादसा पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पगला भारी गांव में हुआ, जहां एक घर में घरेलू गैस सिलेंडर फटने से जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना भीषण था कि पूरा मकान जमींदोज हो गया और मलबा दूर-दूर तक फैल गया। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, मृतकों में तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे आस-पास के इलाकों में दहशत फैल गई। आसपास के कई घरों और दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने बताया कि यह मकान पप्पू गुप्ता नामक व्यक्ति का था, जो पहले गांव के भीतर रहता था, लेकिन बीते एक-दो वर्षों से खेतों के बीच बने इस घर में रह रहा था। हादसे की सूचना शाम करीब सवा सात बजे मिली। किचन की छत उड़ गई है और घटनास्थल पर बर्तन बिखरे पड़े हैं, जिससे विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। रेस्क्यू टीम मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटी है और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ब्रेकिंगActiveBreakingJharkhandझारखंडरांची

रांची में राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित,

रांची: राजधानी रांची में आज राज्य स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...