Jharkhand

जंगल में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

दुमका: जिले जामबारी जंगल के पास एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई. वारदात शुक्रवार देर शाम की बताई जाती है. छात्रा दुमका से पढ़ाई कर शाम में सवारी ऑटो से अपने गांव लौट रही थी. वह जामबारी जंगल के पास रामगढ़ थाना क्षेत्र के पथरिया में ऑटो से उतरकर पैदल ही गांव के लिए जल दी. रास्ते में सुनसान जगह पाकर दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और जबरन जंगल में ले गए. जंगल में उन दोनों ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर उसे छोड़ दिया और खुद फरार हो गये.

डरी-सहमी छात्रा अपने घर पहुंची और रोते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन उसे लेकर देर रात रामगढ़ थाना पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी. लड़की ने पुलिस को दोनों अपराधियों की पहचान भी बताई. थाना प्रभारी शशिकांत साहू ने वरीय अधिकारियों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में तत्काल टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस पथरिया पंचायत के जामबारी गांव में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों में जामबारी गांव के गिला सोरेन का पुत्र बाग्गा सोरेन व ईश्वर मरांडी का पुत्र लुबिन मरांडी शामिल हैं. पीड़िता की मां के बयान पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया. वहीं, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandPolticalRanchi

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

Khabar365newsरांची । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस...

JharkhandLATEHARRanchiSocialआस्थाधर्म-कर्म

कुरकुरा-मंदरो में श्री मारुति महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन

Khabar365newsरांची। रांची के मांडर प्रखंड अंतर्गत कुरकुरा-मंदरो, नरकोपी क्षेत्र में आगामी 15...