Jharkhand

गांडेय में खेत में पड़ा मिला युवक का शव

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह : गांडेय थाना क्षेत्र के नईटांड़ गांव स्थित खेत की मेड़ पर एक युवक का शव पड़ा मिला. घटना शुक्रवार की बताई जाती है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. शव की पहचान बेगाबाद थाना क्षेत्र के शंभु डीह गांव निवासी 35 वर्षीय मुंशी टुडू के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार, वर्तमान में युवक मुंशी टुडू बरमसिया-1 पंचायत में रहता था. वह किसी रिश्तेदार के यहां गया हुआ था. लौटने के क्रम में उसकी साइकिल खेत में बनी पंगड़डी में फंसकर गिर गई, जिसमें वह घायल हो गया. सुनसान जगह होने के कारण खेत में गिरे युवक पर किसी की नजर नहीं पड़ी और वह रातभर खेत में ही पड़ा रहा. अत्यधिक ठंड लगने के कारण उसकी मौत होने की आशंका व्यक्त की गई है. सुबह में ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मुंशी टुडू मजदूरी का काम करता था. उसके दो बच्चे हैं

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लोकल सप्लायर ने बकाया भुगतान नहीं होने के कारण विरोध प्रदर्शन किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू निर्माणाधीन पीवीयूएनएल प्लांट के निर्माण कार्य में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

न्यू मार्केट, कटिया बस्ती पंचायत से शिव भक्त जलाभिषेक के लिए पहाड़ी मंदिर हुए रवाना

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु श्रावणी मेले के पवित्र अवसर पर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC ऑफिस में CID की छापेमारी

Khabar365newsरांची। JSSC से जुड़ी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

24वें दिन सरकार ने फिर बढ़ाया संवाद का कदम,

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहे छात्र...