Jharkhand

बांस के उत्पाद से जुड़े लोगों के दिन बहुरेंगे, लैंप-पैक्स में जल्द उपलब्ध होंगे कंप्यूटरः शिल्पी नेहा तिर्की

Share
Share
Khabar365news

रांची : कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि झारखंड में बांस के उत्पाद से जुड़े लोगों के दिन बहुरेंगे। राज्य की सहकारिता विभाग बाजार में बांस के उत्पाद के डिमांड का आकलन कर इसे प्रमोट करेगा। हेसाग के पशुपालन भवन में सहकारिता विभाग के साथ सोमवार को चली मैराथन बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया।

सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान एपेक्स सोसाइटी पर भी लंबी चर्चा हुई। मंत्री ने अधिकारियों को पहले चरण में मार्च माह तक एक्शन मोड में काम करने को कहा जबकि अप्रैल माह से मिशन मोड में काम को अंजाम देने का प्लान तैयार करने का निर्देश दिया। कहा कि हरि सब्जियों के लिए रिटेल आउटलेट जरूरी है। ऐसे आउटलेट किसानों की सब्जी के खपत और उचित मूल्य के लिए जरूरी हैं।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 10 आउटलेट के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। इसी तरह वन उपज का बेहतर दाम और बाजार पर फोकस करने को कहा गया। लाह के क्रय-विक्रय के लिए बेहतर प्लान बनाने का निर्देश मंत्री ने दिया। कहा कि वन डिस्टिक-वन प्रोग्राम का चयन कर इसको बढ़ावा दिया जाए। इसके लिए अधिकारी जिला में सर्वे कर इसका चयन करें। धान अधिप्राप्ति के लिए गिरिडीह और सिमडेगा में राइस मिल बनाने की योजना है। गिरिडीह में इसको लेकर प्रक्रिया तेज कर दी गई है। राइस मिल की क्षमता 4 टन प्रति घंटा होगा। मंत्री ने राज्य के लैंप पैक्स को कंप्यूटराइजेशन करने का लक्ष्य दिया। इसके लिए 3 से 4 लैंप पैक्स को मिलकर नोडल के रूप में विकसित करने को कहा ताकि समय के अनुसार लैंप पैक्स भी अपडेट हो सके। शिल्पी नेहा तिर्की ने खाली पड़े पदों को भरने के लिए प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया ताकि काम प्रभावित ना हो।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

दो बच्चों के पिता आत्महत्या कर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु थाना क्षेत्र अंतर्गत तालाटांड के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लोहरदगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट लोहरदगा को गुप्त सूचना मिली कि...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

चोरी की गई टर्बो के साथ ,चोर गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने प्रेस वार्ता...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पीवीयूएनएल ने हासिल की 1600 मेगावाट क्षमता की ऐतिहासिक उपलब्धि

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीवीयूएनएल, जो कि एनटीपीसी एवं झारखंड...