Home Hazaribagh हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनता दरबार में सुनी सैकड़ों समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
Hazaribagh

हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनता दरबार में सुनी सैकड़ों समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Share
Share

जनता की सेवा ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा :– प्रदीप प्रसाद

हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने कार्यालय सभागार में एक व्यापक जनता दरबार का आयोजन किया, जिसमें विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। यह आयोजन विधायक की जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और तत्परता को दर्शाता है। जनता दरबार में पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, नाली और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याएं प्रमुखता से सामने आईं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोग इन समस्याओं को लेकर काफी चिंतित थे और उन्होंने विधायक से समाधान की गुहार लगाई, जिसमें कई क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता नहीं होने की शिकायतें सामने आईं। कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या लोगों ने रखी। स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर और दवाओं की कमी पर चर्चा हुई। विद्यालयों में शिक्षकों की कमी और बुनियादी ढांचे की समस्याएं लोगों ने उठाईं। कई स्थानों पर सड़कों की खराब स्थिति और नाली जाम की शिकायतें आईं।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से तत्काल वार्ता की और त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की जनता की समस्याओं का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मैं व्यक्तिगत रूप से इन मामलों की निगरानी करूंगा और यह सुनिश्चित करूंगा कि सभी समस्याओं का समाधान शीघ्र हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से काम पूरा करने के निर्देश दिए और जनता को भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।

प्रदीप प्रसाद ने कहा की यह जनता दरबार जनता की समस्याओं को समझने और उन्हें हल करने का एक मंच है। मैं जनता से आग्रह करता हूं कि वे अपनी समस्याओं को खुलकर हमारे सामने रखें। हमारे दरवाजे हमेशा जनता के लिए खुले हैं।

जनता की प्रतिक्रिया
दरबार में उपस्थित लोगों ने विधायक के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन से जनता को अपनी समस्याएं सीधे तौर पर रखने का अवसर मिलता है। विधायक ने अंत में आश्वासन दिया कि वह हजारीबाग को विकास के हर मानक पर खड़ा करेंगे और जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBokaroBreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में आज खुलेगा नया सिल्वर शोरूम,

हजारीबाग: शहर में आज एक नए सिल्वर शोरूम का शुभारंभ होने जा...

ActiveHazaribagh

रक्तदान के जरिए मानव सेवा की मिसाल पेश कर रही ‘अर्थ एक प्रयास’ संस्था

हजारीबाग: मानव सेवा और सामाजिक सरोकार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए...