Jharkhand

गोविंदपुर पुलिस ने को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 2 अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की

Share
Share
Khabar365news

धनबाद :गोविंदपुर पुलिस ने गुरुवार को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 2 अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. इसको लेकर शुक्रवार को डीएसपी मुख्यालय 1 अमर कुमार पांडेय ने जिला पुलिस मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन कर पत्रकारों को बताया कि बीते दिनों गोविंदपुर थाना में कांड संख्या 32/23 अंकित किया गया था. जिसके बाद एक टीम का गठन कर मामले की जांच की जा रही थी. टीम को मिली सूचना पर कारवाई करते हुए छापेमारी की गई, जिमसें रात के करीब 11:30 बजे गोविंदपुर के मुर्गाबनी से 21 वर्षीय जयदेव गोप पिता लक्ष्मण गोप को गिरफ्तर किया गया. पूछताछ में उसने बताया कि अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वे बाजार, हाट और मेले से मोटरसाइकिल चोरी किया करता है.

साथ ही बताया कि कुछ दिन पूर्व मुर्गाबनी हाट से दो मोटरसाइकिल चोरी की गई थी. जिसमे से एक मोटरसाइकिल चिरकुंडा के मदन गोप को बेचा गया था. गिरफ्तार जयदेव की निशानदेही पर उसके घर से एक मोटरसाइकिल और गडेहरा मोड़ स्थित ग्लोबल सिटी कैम्प्स से एक पंजीयन नम्बर प्लेट बरामद किया गया. इसके अलावे जयदेव द्वारा बताए गए व्यक्ति मदन को भी गिरफ्तार किया गया. जिसके पास से 6 मोटरसाइकिल बरामद की गई है. फिलहाल बरामद अभी मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है और उक्त दोनों अपराधकर्मी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी डीएसपी -1 अमर कुमार पाण्डेय, उमेश प्रसाद सिंह, असलम अंसारी, अजय यादव, राजन अधिकारी थे…

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

छात्र आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और अपनी विभिन्न मांगों को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बारिश-वज्रपात का अलर्ट

Khabar365newsरांची। झारखंड में मानसून का असर आज भी जारी रहेगा। मौसम विभाग...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर हादसा टला,

Khabar365newsरांची। सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर रविवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया।...

BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...