Hazaribagh

विकासोन्मुखी और दूरदर्शी बजट, जिससे होगा सभी वर्ग का उत्थान, हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था होगी मज़बूत: रंजन चौधरी

Share
Share
Khabar365news

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संसद में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अंतरिम आम बजट पेश किया। मोदी सरकार के तीसरे मौजूदा कार्यकाल का या पहले अंतरिम बजट था। बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने बताया कि यह बजट हिंदुस्तान की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करने वाला, आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने वाला एक अत्यंत ही दूरदर्शी बजट हैं जिसमें गरीब, युवा, वृद्ध, मध्यमवर्ग, किसान और नारी शक्ति के उत्थान के साथ सर्ववर्ग के जीवनस्तर को ऊंचा उठाने का सकारात्मक प्रयास किया गया है। इस बजट में हिंदुस्तान के हर जन और हर वर्ग के कल्याण की परिकल्पना समाहित है। यह लोकहितकारी बजट हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था को एक नई ताक़त देकर देश के सर्वांगीण विकास में हितकर साबित होगा। रंजन चौधरी ने इस साहसिक और जनकल्याणकारी बजट की स्वतंत्र कंठ से सराहना की और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार भी व्यक्त किया ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

कोल माइंस दफ्तर में तोड़फोड़, CCTV से आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsहजारीबाग: जिले में कोल माइंस कार्यालय में हुई तोड़फोड़ मामले में पुलिस...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंड

केदारनाथ यात्रा पर निकले युवक की गोली मारकर हत्या

Khabar365newsहजारीबाग: केदारनाथ यात्रा पर निकले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर...

HazaribaghJharkhand

कारगिल के अमर शहीद विद्यानंद सिंह के 27वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि एवं गौरव सम्मान समारोह आयोजित

Khabar365newsहजारीबाग। कारगिल युद्ध के अमर वीर शहीद विद्यानंद सिंह के 27वें शहादत...

HazaribaghJharkhand

माय भारत (मेरा युवा भारत) ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, किया वृक्षारोपण

Khabar365newsविश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माय भारत (मेरा युवा भारत) एवं...