Jharkhand

भीषण हादसा, बस और पिकअप में टक्कर, 1 की मौत

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हो गए. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मामला जिले के बरही ओवरब्रिज के पास का है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह ड्राइवर ने एक यात्री को बैठाने के लिए बस रोकी. इसके बाद कंडक्टर यात्री का सामान डिक्की में रख रहा था. इसी दौरान एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने बस को पीछे से टक्कर मार दी जिससे कुचलकर ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई|

साथ ही हादसे में पिकअप वैन का ड्राइवर भी घायल हो गया. बस में बैठे 7 लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है. हादसे में जान गंवाने वाले ड्राइवर का नाम विजय राम है, वह कोडरमा का रहने वाला है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर थाने ले आई. घायलों में आफताब, मोहम्मद जियाउद्दीन, सुधा देवी, सिंघानी देवी, कांति देवी, जूली कुमारी और संजय कुमार (पिकअप वैन का ड्राइवर) शामिल हैं। सभी घायल चतरा के बताए जा रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandRamgah

पोचरा सरना पार में समर कैंप का दूसरा दिन, बालिकाओं को मिला प्रेरणादायक मार्गदर्शन

Khabar365newsकेयर ग्रामीण विकास केंन्द द्वारा पोचरा सरना पार वार्ड नं0सात में आयोजित...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर हमला, जवान के गले में लगा तीर

Khabar365newsपूर्णिया में अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम पर कथित अतिक्रमणकारियों...

BreakingJharkhandweatherझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में मेहरबान मौसम, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Khabar365newsझारखंड में मानसून शुरू होने से पहले लोगों को भीषण गर्मी से...