Jharkhand

डीसी ने प्रेस क्लब का किया निरीक्षण

Share
Share
Khabar365news

धनबाद : धनबाद की डीसी माधवी मिश्रा ने शनिवार को हीरापुर में नवनिर्मित प्रेस क्लब भवन का निरीक्षण किया. उन्होंने भवन के ग्राउंड फ्लोर से चौथे तल्ले तक का अवलोकन किया. फ्लोरिंग, सीलिंग, मीटिंग हॉल, डाइनिंग हॉल, किचन, टॉयलेट्स, फायर फाइटिंग सिस्टम, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर पैनल व अंडरग्राउंड पार्किंग एरिया को देखा. उन्होंने ने प्रेस क्लब भवन में बिजली व पानी का कनेक्शन लेने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने, फायर सेफ्टी सिस्टम, लिफ्ट व अन्य इलेक्ट्रिकल उपकरणों की जांच कर सही ढंग से चलाने, और भवन की साफ-सफाई एवं जल निकासी को सुचारू बनाने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान कुछ त्रुटियां सामने आईं, डीसी ने संबंधित अधिकारियों को उन्हें शीघ्र दुरुस्त करने का निर्देश दिया. मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, नगर निगम के अभियंता, भवन प्रमंडल के अभियंता, धनबाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव झा, महासचिव अजय प्रसाद समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एनटीपीसी मजदूर यूनियन पतरातू शाखा ने सदस्य अभियान चलाया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु गुरुवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसरायकेला- खरसावां

चांडिल स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Khabar365newsसरायकेला-खरसावां। चांडिल रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में रेलवे कर्मी की...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

साइबर ठगी में 2 दोषियों को 3-3 साल की जेल, 50-50 हजार का जुर्माना

Khabar365newsजामताड़ा। साइबर ठगी के एक मामले में अदालत ने दो आरोपियों को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची की शराब फैक्ट्री में छापा, पूर्व MLC समेत 3 जेल भेजे गए

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची की एक शराब फैक्ट्री में देर रात प्रशासन और...