Home Breaking अमेरिका को ईरान की दोटूक चेतावनी, कहा- हमले का इंतजार नहीं करेंगे
BreakingJharkhandझारखंडदेश - विदेशब्रेकिंगभारत

अमेरिका को ईरान की दोटूक चेतावनी, कहा- हमले का इंतजार नहीं करेंगे

Share
Share

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। ईरान ने अमेरिका को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि वह न तो क्यूबा है और न ही वेनेजुएला, जिसे दबाव या नाकेबंदी के जरिए झुकाया जा सके। ईरान ने साफ संकेत दिया है कि वह अमेरिकी हमले का इंतजार करके जवाब देने की रणनीति नहीं अपनाएगा।

ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा कि तेहरान अमेरिका के साथ मौजूदा हालात को लेकर तीन संभावित परिस्थितियों के लिए तैयार है। इनमें कूटनीतिक बातचीत, आर्थिक नाकेबंदी और सैन्य कार्रवाई शामिल हैं। उन्होंने अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह बातचीत के नाम पर किसी नई सैन्य कार्रवाई की तैयारी के लिए समय हासिल कर सकता है।

गरीबाबादी ने यह भी कहा कि ईरान मौजूदा हालात को सामान्य शांति की स्थिति नहीं मानता। उनके मुताबिक, अमेरिका के साथ बातचीत में भरोसे की कमी बनी हुई है और किसी भी समझौते के लिए ईरान अपनी शर्तों को अहम मानता है।

इस बयान के बाद पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है। फिलहाल अमेरिका की ओर से इस ताजा चेतावनी पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने की जानकारी नहीं है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

अजित पवार की मौत की CBI जांच की मांग, रोहित पवार ने अमित शाह से की अपील

महाराष्ट्र की राजनीति में पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत का मामला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

आज से भारत दौरे पर प्रिंस विलियम और केट,

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मिडलटन आज यानी 16 नवंबर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

पहाड़ों पर बर्फबारी से बदला मौसम, मैदानों में भी बढ़ी ठंड

देश के पहाड़ी इलाकों में मौसम ने सर्दी का एहसास कराना शुरू...