Home Jharkhand फर्स्ट मार्क स्कूल का 13वाॅ वार्षिकोत्सव बच्चों की प्रस्तुति ने सबका मनमोहा
JharkhandRanchi

फर्स्ट मार्क स्कूल का 13वाॅ वार्षिकोत्सव बच्चों की प्रस्तुति ने सबका मनमोहा

Share
Share

रांची । फर्स्ट मार्क स्कूल का सोहराई भवन सभागार में “संसृति” 13वाॅ वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रांची के उपायक्त मंजूनाथ भजंत्री दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया । मुख्य द्वार पर मुख्य अतिथि का पारंपरिक आदिवासी रीति रिवाज से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। छोटे-छोटे छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम द्वारा इस बात की स्पष्टता मिली कि यह राष्ट्र आत्मविश्वास और महत्वाकांक्षाओं का प्रतीक है। बम-बम बोले ,आरंभ है प्रचंड, नागपुरी नृत्य, एल्फाबेट नृत्य, बारिश आधारित नृत्य, अंग्रेजी नृत्य, अंग्रेजी नाटक सक्सेस तथा भारतीय संस्कृति पर आधारित हिंदी नाटक के मंचन ने दर्शन को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विद्यालय का वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत किया गया। जिसमें सत्र 2024 2025 के शैक्षणिक उपलब्धियों एवं छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विविध प्रयासों विभिन्न योजनाओं से मुख्य अतिथियों तथा अभिभावकों को अवगत कराया । बताया गया कि विद्यालय के बच्चे सालोभर खेलकूद एवं सीबीएसई के द्वारा निर्देशित NEP को ध्यान में रखकर करिकुलर एक्टिविटीज में बच्चे भाग लेते हैं और कई संस्था के द्वारा समय-समय पर कराए गए कंपटीशन जैसे कविता प्रतियोगिता ,ओलंपियाड परीक्षा, ड्राइंग कंपटीशन जैसे कई प्रतियोगिता में भाग लेते हैं जिसमें बच्चों द्वारा सहभागिता लेकर उसमें कई परितोष पाते हैं विद्यालय में छात्रों का प्राप्तांक 90% से 94% तक रहा है।

श्रेष्ठ अभिभावक
श्रेष्ठ अभिभावक का अवार्ड विनोद कुमार लक्ष्य कुमार कक्षा 6 के छात्र एवं मोहम्मद मेराज शम्सी मायरा शम्स कक्षा प्ले ग्रुप को दिया गया। इस अवार्ड का आधार सम्मानित अभिभावक के सहयोगिता तथा परस्पर संबंध को दर्शाता है जिसके रूप में वे समय-समय पर बच्चों के कार्यक्रम जैसे सेल्फी विथ पैरेंट, पी टी एम में अपना सहयोग प्रदान करते हैं।
वार्षिक प्रदर्शन एवं एनुअल फंक्शन में प्रस्तुत कार्यक्रम के आधार पर मुख्य अतिथि मंजूनाथ भजंत्री ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन सभी कार्यक्रम को देखकर लग रहा है की विद्यालय में बच्चों का सही मार्गदर्शन हो रहा है। ये छोटे बच्चे जो कल के भारत देश के शिल्पकार है भारत को विश्वगुरु बनने में इनका भी अहम योगदान रहेगा। नाट्य प्रस्तुति हमारी परवरिश के द्वारा यह दर्शाया गया की हम जैसी परवरिश अपने बच्चों को देंगे उसका उसी अनुसार फल माता पिता को मिलता है।
मेंटर रंजीत पाठक ने कहा कि वार्षिकोत्सव विद्यार्थियों को कला कौशल तथा क्षमताओं के प्रदर्शित करने का माध्यम होता है। बच्चों की इन क्षमताओं से पता चलता है कि आज देश की अखंडता और एकता को पूरी दुनिया लोहा मान रहा है आज के छात्र डिजिटल दुनिया में भी महारत हासिल कर रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भारत दुनिया में नंबर वन है।
कार्यक्रम का समापन करते हुए प्रशासक प्रमोद कुमार ने अपने विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं तथा बच्चों के योगदान की सराहना की । उन्होंने बताया कि विद्यालय की स्थापना 2007 ईस्वी में हुई उस समय से लगातार विद्यालय उत्तरोत्तर अग्रसर बढ़ता जा रहा है। यह विद्यालय आस पास के क्षेत्र के अभिभावकों के लिए एक वरदान के रूप में साबित हो रहा है जहां वे न्यूनतम फीस के साथ अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय में अपने बच्चों का एडमिशन कराकर अपने सपनों को उड़ान देने में सक्षम है। साथ ही यह भी बताया कि अपने प्रतिभा के बल पर उनके विद्यालय के बच्चे अन्य बच्चों की तरह मेडिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...