BreakingJharkhand

BIG BREAKING-खलारी: चूरी परियोजना में अपराधियों ने दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग की एक सीसीएल कर्मी हुआ घायल

Share
Share
Khabar365news

चूरी से रोड सेल कोयला डिस्पैच का काम हुआ बंद

डकरा। खलारी थाना क्षेत्र के चूरी परियोजना गेट के समीप एक होटल में सोमवार की सुबह 10:45 बजे छह की संख्या में तीन मोटरसाइकिल से आए अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने पिस्टल से 6- 7 राउंड अंधाधुंध फायरिंग की। फायरिंग होते ही होटल में बैठे कोयला लिपटर,सीसीएल कर्मी के बीच अफरातफरी मच गई।

इस दौरान जान बचा कर भागने के क्रम में होटल में बैठे प्रदीप साव नामक सीसीएल कर्मी के पैर में गोली लगी। घायल प्रदीप को लोगों ने डकरा अस्पताल ले कर आए जहां बेहतर इलाज के लिए रांची गांधीनगर अस्पताल भेज दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मोटरसाइकिल से सवार होकर भाग निकले। गोलीकांड की घटना के बाद चूरी परियोजना से रोड सेल कोयला उठाव बंद कर दिया गया। बताया जाता है अपराधियों ने कोयला लिपटरों ने लेवी वसूलने और दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोलीबारी घटना को अंजाम दिया। उधर सूचना मिलने के बाद खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी अन्य पुलिस कर्मियों के साथ घटना स्थल में पहुंच कर मामले की छानबीन की और अपराधियों के धर पकड़ के लिए क्षेत्र में नाकेबंदी कर सर्च अभियान शुरू कर दी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में स्वतंत्रता सेनानी शहीद रघुनाथ महतो की पुण्य तिथि मनाई गई

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को ग्राम कटिया बस्ती पंचायत...

JharkhandLohardaga

विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल के प्रयास से किस्को बाला टोली गाँव में लगा बिजली ट्रांसफार्म

Khabar365newsविधायक डॉ रामेश्वर उरांव के द्वारा किया जा रहा जनसमस्याओं का समाधान।...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जिला प्रशासन करेगा नक्सली प्रशांत बोस की अंत्येष्टि, पत्नी ने जेल से लिखी चिट्ठी

Khabar365newsएक करोड़ रुपये के इनामी और प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के पोलित...