Jharkhand

सिख कौम की महान शख्शियत एवं विश्व विख्यात कथावाचक ज्ञानी पिंदरपाल सिंह जी(लुधियाना वाले) द्वारा गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा

Share
Share
Khabar365news

सिख कौम के महान विद्वान एवं विश्व विख्यात कथावाचक ज्ञानी पिंदरपाल सिंह जी(लुधियाना वाले) का फरवरी माह में झारखंड आगमन हो रहा है और इस मौके पर गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब में 21 फरवरी,शुक्रवार को भव्य विशेष दीवान सजाया जा रहा है.सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने बताया कि यह पूरे झारखंड वासियों के लिए सौभाग्य की बात है और इसे देखते हुए गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा 21 फरवरी,शुक्रवार को रात 8:00 बजे से 11:00 बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा, जिसमें सिख पंथ की महान हस्ती एवं विद्वान कथावाचक ज्ञानी पिंदरपाल सिंह जी, लुधियाना वाले कथावाचन कर झारखंड की साध संगत को निहाल करेंगे.साथ ही जानकारी दी की उसी दिन सत्संग सभा के सदस्य उन्हें एयरपोर्ट से रिसीव कर मेट्रो गली स्थित डॉ अजय छाबड़ा के क्लीनिक के पास शाम छह बजे पहुंचेंगे और वहां से गुरु नानक सत्संग सभा की कीर्तन मंडली द्वारा शबद कीर्तन कर उन्हें गुरुद्वारा साहब तक ले जाया जाएगा. इस अवसर पर सत्संग सभा द्वारा सजाए जा रहे विशेष दीवान में ज्ञानी पिंदरपाल सिंह जी रात 9:30 बजे से 11:00 बजे तक कथा वाचन कर झारखंड की साध संगत को निहाल करेंगे. इस मौके पर गुरु का अटूट लंगर भी चलाया जाएगा.आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और सदस्यों के बीच जिम्मेवारियों का बंटवारा भी कर दिया गया है.
सत्संग सभा के मुख्य सेवक मनीष मिढ़ा ने बताया कि ज्ञानी पिंदरपाल सिंह जी द्वारा की जाने वाली कथा को सुनने के लिए झारखंड की सिख संगत को बेसब्री से इंतजार था और यह रांची की सिख संगत के लिए एक सपने के पूरा होने जैसा है. साथी जानकारी दी कि यहां से ज्ञानी पिंदरपाल सिंह जी जमशेदपुर के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां 22 एवं 23 फरवरी को दो दिवसीय आयोजन के तहत चार दीवान सजाए जाएंगे. टाटानगर में भी ज्ञानी पिंदरपाल सिंह जी के आगमन को लेकर भव्य तैयारियां चल रही है.
मीडिया प्रभारी
नरेश पपनेजा
8709349310

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में स्वतंत्रता सेनानी शहीद रघुनाथ महतो की पुण्य तिथि मनाई गई

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को ग्राम कटिया बस्ती पंचायत...

JharkhandLohardaga

विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल के प्रयास से किस्को बाला टोली गाँव में लगा बिजली ट्रांसफार्म

Khabar365newsविधायक डॉ रामेश्वर उरांव के द्वारा किया जा रहा जनसमस्याओं का समाधान।...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जिला प्रशासन करेगा नक्सली प्रशांत बोस की अंत्येष्टि, पत्नी ने जेल से लिखी चिट्ठी

Khabar365newsएक करोड़ रुपये के इनामी और प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के पोलित...