झारखंडब्रेकिंग

रांची में 322 करोड़ की लागत से बनेगा हाईटेक रोड, हेमंत सोरेन ने रांचीवासियों को दी आधुनिक सड़क की सौगात

Share
Share
Khabar365news

Hemant Soren : रांची-डोरंडा के कुसई से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट तक एक नयी हाईटेक सड़क बनाने की योजना को तकनीकी स्वीकृति दी गयी है. अब प्रशासनिक स्वीकृति की तैयारी है. उसके बाद काम शुरू कराने की दिशा में विभाग आगे बढ़ेगा. 4.67 किमी लंबी इस सड़क को करीब 322 करोड़ रुपये में बनाया जायेगा. यानी एक किमी सड़क की लागत 69 करोड़ रुपये आयेगी. यह लागत निर्माण व भू-अर्जन दोनों का है. इस सड़क पर एलिवेटेड सड़क का भी निर्माण होगा. आधुनिक सड़क की सारी सुविधाएं इसमें उपलब्ध रहेंगी.

पथ निर्माण विभाग बनाएगा सड़क

पथ निर्माण विभाग की ओर से इसका निर्माण कराया जाना है. यह सड़क कुसई से बड़ा घाघरा होते हुए एयरपोर्ट के वैकल्पिक फोर लेन सड़क से जुड़ेगी. यहां पहले से ही कुटियातू से एयरपोर्ट तक फोर लेन सड़क बन रही है. इसी सड़क से हेथू में सड़क को जोड़ा जायेगा. यह फोर लेन की बिल्कुल नयी सड़क होगी. ग्रीन फील्ड सड़क के किनारे साइकिल ट्रैक होगा. साइकिल ट्रैक ऊपर से कवर्ड रहेगा. सोलर पैनल से यह कवर्ड होना है. इससे बिजली का उत्पादन होगा और इसी बिजली से अंधेरा होते ही सड़क रोशनी से जगमग करेगी. इससे अतिरिक्त ऊर्जा भी पैदा करने की तैयारी है. वहीं सड़क पर जगह-जगह बैठने की व्यवस्था होगी. इसके लिए सड़क किनारे चेयर लगे होंगे. पैदल आने-जानेवालों के लिए फुटपाथ बनेगा.

आवागमन बेहतर होगा और समय बचेगा

अभी डोरंडा या रांची रेलवे स्टेशन की ओर से एयरपोर्ट जाने में लोगों को काफी वक्त लगता है. डोरंडा से हिनू होते हुए एयरपोर्ट जाना पड़ता है. वहीं नामकुम की ओर से भी एयरपोर्ट जाने में समय लगता है. इस सड़क के बन जाने से पांच से सात मिनट में एयरपोर्ट पहुंचा जा सकेगा.

हरमू नदी से सटे एरिया में पार्क बनेगा

इस योजना के साथ पार्क निर्माण की योजना भी शामिल है. रेलवे कॉलोनी के पहले हरमू नदी से सटे एरिया में पार्क बनाया जायेगा. इसमें सारी सुविधाएं होंगी. पार्किंग से लेकर बैठने व बच्चों के खेलने की व्यवस्था होगी. इसके माध्यम से इलाके को डेवलप किया जायेगा.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...