Uncategorized

शिव बारात में झूमे श्रद्धालु,एक दूसरे को लगाया अबीर गुलाल,मईया सम्मान योजना पर आधारित झांकी रही मुख्य आकर्षण का केंद्र

Share
Share
Khabar365news

रांची | श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति पहाड़ी मंदिर(मुख्य द्वार) की शिव बारात में झूमे श्रद्धालु,एक दूसरे को लगाया अबीर गुलाल,मईया सम्मान योजना पर आधारित झांकी रही मुख्य आकर्षण का केंद्र

श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति पहाड़ी मंदिर(मुख्य द्वार) द्वारा आज 26 फरवरी बुधवार को दोपहर 1.45 बजे शहर की पहली शिव बारात निकाली गई .शिव बारात पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार में आरती के साथ आरम्भ हुई, जो वहां से हरमू रोड शनि मंदिर, बकरी बाजार, कार्ट सराय रोड, कोतवाली थाना रोड, शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक से वापस घूमते हुए शहीद चौक,गांधी चौक, महावीर चौक, ग्वाल टोली,न्यू मार्केट चौक, दुर्गा मंदिर रातु रोड होते हुए पिस्का मोड़ स्थित विश्वनाथ मंदिर पहुंची, जहां विश्वनाथ मंदिर समिति के द्वारा बारातियों का स्वागत किया गया एवं भगवान शिव और माता पार्वती के स्वरूप का विधिवत विवाह रात आठ बजे संपन्न हुआ.


समिति के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि शिव बारात में मईया सम्मान योजना पर आधारित झांकी शहरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही,जिसमें मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के हमशक्ल शिवलिंग की पूजा करते नजर आए और मईया सम्मान योजना की तीन लाभुक महिलाएं भी झांकी में प्रतीकात्मक रूप में मौजूद थी.इसके अलावा अन्य झांकियों में एक ट्रेलर में चार अघोरी और जिंदा सांप तथा अन्य वाहनों में शंकर हांथ में डमरू और त्रिशूल लेकर पार्वती संग नृत्य करते हुए,राधा कृष्ण का जीवंत स्वरूप, मां काली का तांडव नृत्य और बाहुबली बजरंगबली दो वानर के साथ नजर आए.इसके अलावा शिव बारात में ढोल, नगाड़ा तथा ताशा पार्टी भी शामिल हुई.पूरे रास्ते श्रद्धालु नाचते गाते रहे.बारात के रूट में सड़क के दोनों ओर श्रद्धालु झांकियां देखने के लिए पहले से ही खड़े थे.


समिति के मुख्य संस्थापक नंद किशोर सिंह चंदेल ने बताया कि शिव बारात का शनि मंदिर कमेटी हरमू रोड,भारतीय नवयुवक संघ,रंगरेज गली दुकानदार संघ,भाजपा रांची महानगर,प्रदेश कांग्रेस कमिटी,शास्त्री मार्केट एसोसिएशन,पंजाबी हिंदू बिरादरी,पुस्तक विक्रेता संघ,थोक वस्त्र विक्रेता संघ,रांची होजियरी एवं रेडीमेड एसोसिएशन,गांधी चौक दुकानदार संघ,रविदास सभा,प्यादा टोली दुकानदार संघ,स्वo किशोरी यादव परिवार समेत अन्य संगठनों ने झांकियों पर पुष्प वर्षा कर तथा फल,सॉफ्ट ड्रिंक और मिष्ठान्न प्रसाद वितरण कर श्रद्धाभाव से स्वागत किया.


शिव बारात में नन्द किशोर सिंह चंदेल,शैलेश्वर दयाल सिंह, गुलशन मिड्ढा,जीतू अरोड़ा, राजू काठपाल,नरेश मक्कड़,जय सिंह यादव,ललित ओझा,आलोक दुबे,ज्योति सिंह मथारू,विनय सिंह,अजय श्रीवास्तव टिंकू,जीतू साहू, बिट्टू सिंह, मोनू शर्मा,पिया बर्मन,वीणा श्री, अंजना प्रियदर्शनी, वीणा सिंह, विनीता, गायत्री, नीलम, रीता सेन, अर्चना झा, मोनिका, सोनी, संगीता सिंहा,नीलू सिंह,बीना सिंह, संध्या देवी, गीता देवी, रंजू देवी,राहुल सिंह, संजय कुमार सिंह, अशोक यादव,टी के मुखर्जी, सुनील यादव, विकास सिंह, अमूल्य कुमार सिंह,सुनीता मुंडा, गजेंद्र सिंह, अमन ठाकुर, अजीत सिंह टिंकू, मोहन गोस्वामी, कंचन महाराज, अविनाश कुमार, राकेश सिंह चंदेल, विक्रांत कुमार, अमित कुमार साहू, मधुकर सिंह , हर्ष कुमार,भरत मुंजाल समेत अन्य शामिल हुए.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
Uncategorized

भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क हादसे में एक महिला की मौत

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क किनारे चल रही...

Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...