बिहारब्रेकिंग

कोचिंग सेंटर के बाहर चाकू से गोदकर छात्र की हत्या

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बेतिया में आरडी कोचिंग सेंटर के बाहर एक छात्र की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दिव्यांशु कुमार (17) के रूप में हुई है। वह इंटर का छात्र था। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्वी करगहिया स्थित आरडी लाइब्रेरी के पास की है। मृतक के भाई प्रियांशु ने कहा कि दिव्यांशु मंगलवार की देर शाम घर जा रहा था। इस बीच कुछ युवकों ने उसे घेर लिया। दिव्यांशु ने फोन करके भाई से मदद मांगी। जब तक प्रियांशु मौके पर पहुंचा तब तक उसकी पिटाई की जा रही थी। इस दौरान एक आरोपी ने दिव्यांशु की पीठ में चाकू घोंप दिया। चाकू सीने को पार होने से उसकी मौत हो गई। 

सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने कहा कि कोचिंग के मौजूदा छात्रों और एक पूर्व छात्र के बीच झड़प हुई थी। घटना के बाद पूर्वी करगहिया के कुछ युवकों ने पेट्रोल छिड़ककर आरडी कोचिंग में आग लगा दिया। मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी डॉ शौर्य सुमन ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मौके पर अग्निशमन की गाड़ी, फोरेंसिक की टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम जीएमसीएच में कराया जा रहा है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

सुदिव्य सोनू के निधन पर भावुक हुए रबींद्रनाथ महतो,

Khabar365newsरांची। मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से राजनीतिक...

BreakingChatraJharkhandचतराझारखंडब्रेकिंग

पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, इंडिकेटर ने दिया जिंदगी का संकेत

Khabar365newsचतरा। जिले के सिमरिया इलाके में एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

सुदिव्य सोनू के निधन पर राज्यपाल मर्माहत, बोले- बेहद दुखद और हृदय विदारक घटना

Khabar365newsरांची। मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

सुदिव्य सोनू के निधन से मर्माहत मिथिलेश ठाकुर, बोले- झारखंड के लिए बड़ी क्षति

Khabar365newsरांची। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर से झारखंड के...