Home Jharkhand गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा नौवां महान कीर्तन दरबार 26 और 27 अप्रैल को,सिख पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनी जत्था भाई जसपाल सिंह जी दिल्ली वाले विशेष तौर से आ रहे हैं रांची
JharkhandRanchiआस्थाधर्म-कर्म

गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा नौवां महान कीर्तन दरबार 26 और 27 अप्रैल को,सिख पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनी जत्था भाई जसपाल सिंह जी दिल्ली वाले विशेष तौर से आ रहे हैं रांची

Share
Share

रांची | गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा संचालित गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा नौवें महान कीर्तन दरबार के आयोजन को लेकर कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब परिसर में 4 मार्च, मंगलवार को रात साढ़े नौ बजे एक विशेष बैठक बुलाई गई, जत्था के करण अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में आयोजन की बेहतरी को लेकर उपस्थित गुरु नानक सेवक जत्था के सदस्यों ने अपने अपने सुझाव दिए.सर्वसम्मति से तीन दिवसीय नौवां महान कीर्तन दरबार आयोजित करने का फैसला लिया गया.
जत्था के सूरज झंडई ने बताया कि यह समागम तीन दिवसीय होगा और तय हुए कार्यक्रम के अनुसार सर्वप्रथम 25 अप्रैल,शुक्रवार को सुबह 4:45 बजे से 8:00 बजे तक भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा,जिसमें पांच निशानची और पांच प्यारों की अगुवाई में पुष्प सवारी पर विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को कृष्णा नगर कॉलोनी का भ्रमण कराया जाएगा.इस उपलक्ष्य में दो विशेष दीवान सजाए जाएंगे जिसमें पहला दीवान 26 अप्रैल शनिवार को रात 8:00 बजे से 11:30 बजे तक तथा दूसरा दीवान 27 अप्रैल,रविवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक दीवान सजाया जाएगा.इस महान कीर्तन दरबार में शिरकत करने पहुंच रहे सिख पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनी जत्था भाई जसपाल सिंह जी दिल्ली वाले रांची की साध संगत को शबद कीर्तन से निहाल करेंगे.दोनों दीवानों की समाप्ति पर गुरु का अटूट लंगर भी चलाया जाएगा.इस मौके पर 27 अप्रैल, रविवार को गुरुद्वारा साहिब के बेसमेंट में सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक स्वैक्षिक रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा.बैठक का संचालन पीयूष मिढ़ा ने किया.
इससे पहले 23 से 25 अप्रैल तक रोजाना रात 8:30 बजे से 10:00 बजे तक गुरुद्वारा साहिब की साफ़ सफाई की सेवा की जाएगी.
सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि दोनों दीवानों में स्त्री सत्संग सभा तथा हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी द्वारा शबद गायन तथा मुख्य ग्रंथी जानी जिवेंदर सिंह जी द्वारा कथावाचन भी होगा तथा पवनजीत सिंह खत्री द्वारा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यू ट्यूब चैनल मेरे साहेब पर किया जाएगा.साथ ही जानकारी दी कि नगर कीर्तन की ड्रोन से रिकॉर्डिंग कराई जाएगी तथा नगर कीर्तन के रूट को लेकर जत्था द्वारा जल्द ही एक बैठक बुलाई जाएगी.
आज की बैठक में जत्था के विन्नी खत्री,कुणाल चूचरा,रमनदीप सिंह,हैप्पी अरोड़ा,राकेश घई, तनिश गिरधर,विशेष काठपाल,कमल तलेजा,सागर थरेजा,वंश डावरा,राहुल दुआ,राजा सिंह,जतिन घई,पीयूष तलेजा,जय गाबा,गीतांशु तेहरी, कनिष गाबा,गगनदीप सिंह,गर्व खीरबाट, इनिश काठपाल,जय पपनेजा,मोहन खीरबाट,अमन डावरा और अनमोल अरोड़ा शामिल थे.

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

JTET परीक्षा 1 नवंबर को, जामताड़ा में बनाए गए 20 परीक्षा केंद्र

उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए केंद्रों...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एकल अभियान पतरातु संच में अब ई-शिक्षा टैबलेट के माध्यम से होगी अब बच्चों की पढ़ाई

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु दक्षिण झारखंड सभाग भाग रांची अंचल...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने के मामले में चार गिरफ्तार,भेजे गए जेल

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने...