झारखंडब्रेकिंग

DGM की हत्या मामले में बोले बाबूलाल मरांडी, CM हेमंत सोरेन के उकसाने पर कोयला कारोबार में खूनी संघर्ष 

Share
Share
Khabar365news

झारखण्ड : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हजारीबाग में एनटीपीसी कोयला परियोजना के डीजीएम गौरव कुमार की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना से स्तब्ध हूं। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा जिस प्रकार भड़काऊ बयान देकर कोयला कारोबार को प्रभावित करने की धमकी दी गई, उसके बाद से अपराधियों के हौसले और बुलंद हैं। कल रांची में एक कोयला कारोबारी के ऊपर जानलेवा हमले के बाद भी पुलिस सचेत नहीं हुई। अंततः अपराधियों ने एक युवा होनहार अधिकारी की जान ले ही ली।

आगे उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने अपराधियों को उकसा कर कोयला कारोबार में खूनी संघर्ष का आगाज कर दिया है। न जाने कोयले के काले कारोबार में कितने निर्दोष लोगों की जान लेगी यह सरकार। झारखंड में धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा के इलाक़े से प्रतिदिन हजारों ट्रक कोयले की चोरी “ सरकारी तंत्र” के संरक्षण में हो रही है, जिसके वसूली का पैसा नीचे से ऊपर तक बंट रहा है। अगर इस चोरी पर रोक नहीं लगी, तो इसी तरह रोज जानें जाती रहेंगी। 

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कहा कि यह उपयुक्त समय है कि सबसे पहले आप कोयले की चोरी बंद कराएं। अपराधियों को पकड़ने के लिये एसआईटी बनाकर कार्रवाई करना अच्छी बात है। लेकिन इससे भी ज़रूरी है कि कोयला चोरी पर अंकुश लगाने के लिये ईमानदार अधिकारियों के नेतृत्व में एसआईटी बनाइये। क्योंकि जबतक रक्षक ही भक्षक बने रहेंगे तबतक कोयला चोरी और इस लेकर हो रहे अपराध पर अंकुश कैसे लगेगा। झारखंड सरकार के डीजीपी तत्काल कोयला कारोबार के सुरक्षित संचालन के लिए सभी परियोजना अधिकारियों, कर्मचारियों और व्यवसायियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सरकार गिराने की कथित साजिश का आरोप,

Khabar365newsनई दिल्ली/शिलांग। मेघालय की राजनीति में कथित ‘प्रोजेक्ट मेघालय’ को लेकर नया...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

गर्भवती महिला की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा

Khabar365newsजामताड़ा। जामताड़ा सदर अस्पताल में एक गर्भवती महिला की मौत के बाद...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Khabar365newsपटना। बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

NEET UG में सुहर्ष बने झारखंड टॉपर

Khabar365newsरांची। NEET UG 2026 के परिणाम में झारखंड के विद्यार्थियों ने शानदार...