JharkhandRanchi

बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद पूरे राज्य में अलर्ट

Share
Share
Khabar365news

बोकारो: झारखंड के बोकारो में बर्ड फ्लू से मुर्गियों की मौत की पुष्टि होने के बाद पशुपालन विभाग ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन ने संक्रमित क्षेत्र के 10 किलोमीटर के दायरे में मुर्गियों और सभी तरह के पोल्ट्री प्रोडक्ट की बिक्री पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। पशुपालन विभाग ने असाधारण रूप से पक्षियों की मौत होने पर इसकी सूचना राज्य मुख्यालय को तुरंत देने का निर्देश दिया है। दूसरे राज्यों से आने वाले पोल्ट्री प्रोडक्ट और प्रवासी पक्षियों पर निगरानी के लिए सभी जिलों के पशुपालन पदाधिकारियों को अलर्ट किया गया है। बोकारो स्थित राजकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र में 20 फरवरी से ही मुर्गियों की मौत हो रही थी। इनके सैंपल जांच के लिए भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भेजे गए थे। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इसकी जानकारी मिलने पर केंद्र सरकार ने भी राज्य की सरकार को स्थिति पर निगरानी रखते हुए तमाम एहतियाती उपाय करने को कहा है। बोकारो की उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर रैपिड रिस्पांस टीम और क्विक रिस्पांस टीम गठित की गई है। रैपिड रिस्पांस टीम ने रविवार को प्रभावित पॉल्ट्री फॉर्म का दौरा किया और बर्ड फ्लू का प्रसार रोकने के लिए किए गए उपायों की जानकारी ली। बोकारो के जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. मनोज मणि ने रविवार को बताया कि संक्रमित प्रक्षेत्र में मुर्गियों को मारने और उन्हें निष्पादित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फार्म में जिन बर्तनों में पक्षियों का खाना दिया जाता था और जिन प्लेटफॉर्म पर पक्षी बैठते थे, उन्हें जला दिया गया है। एक माह पहले रांची के बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित वेटनरी कॉलेज के पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू से चाइनीज नस्ल वाली गिनी पाउल पक्षियों की मौत हुई थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

16 से 25 जुलाई तक बदलेगा ट्रैफिक रूट,

Khabar365newsरांची। रथ यात्रा के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन

Khabar365newsरांची। झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन हो गया। उनके...

BiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

Khabar365newsपटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता और सरकार के बीच...