CrimeJharkhand

पुरानी साहिबगंज में फायरिंग में एक व्यक्ति घायल, जांच में जुटी पुलिस

Share
Share
Khabar365news

साहिबगंज : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी साहिबगंज स्थित ओझा टोली मुहल्ले में सोमवार की देर शाम घर में घुसकर अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग की गई। जिसमें भागलपुर जिले के पीरपैंती निवासी सुमित कुमार उर्फ सोनू ओझा (40) घायल हो गए। वह अपने मामा के घर आए थे, तभी यह घटना घटी। गोली सोनू ओझा के पैर में लगी है। घटना के बाद आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉ. मोहन मुर्मू ने प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। घायल सोनू ओझा अपने छोटे पुत्र का मुंडन संस्कार कराने अपने मामा के घर आए हुए थे। इधर, नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश में जुट गए। हालांकि की अबतक घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। लेकिन पुलिस कई बिन्दुओं पर जांच कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

दो बाइक की टक्कर में दो लोग घायल, एक रिम्स रेफर

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ गांव की समीप...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पीवीयूएनएल क्रिकेट टूर्नामेंट का ग्रामीणों ने किया विरोध, हैसला पंचायत में खेल बंद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु मंगलवार को हेसला पंचायत भवन के...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

37 वां शमशेर जंग मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल में रामगढ़ का कब्जा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रेलवे डीजल कॉलोनी के फुटबॉल मैदान...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

प्रथम पीवीयूएनएल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु इमली ग्राउंड, हेसला में प्रथम पीवीयूएनएल...