CrimeJharkhandRanchi

ऑर्किड मेडिकल सेंटर के सीनियर एग्जीक्यूटिव कामख्या दुबे पर आयुष्मान भारत योजना के 1.10 करोड़ रुपये गबन करने का आरोप लगा

Share
Share
Khabar365news

रांची के ऑर्किड मेडिकल सेंटर के सीनियर एग्जीक्यूटिव कामख्या दुबे पर आयुष्मान भारत योजना के 1.10 करोड़ रुपये गबन करने का आरोप लगा है। इस मामले में अस्पताल के एजीएम ह्रदय प्रसाद लक्ष्मण ने लालपुर थाने में केस दर्ज कराया है। एजीएम के मुताबिक 2023 से 2025 के बीच करीब 100 मरीजों के इलाज का भुगतान अस्पताल को नहीं मिला। आरोप है कि कामख्या दुबे ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए यह रकम अपने पास रख ली।

जब अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले में पूछताछ की, तो आरोपी ने इसे आयुष्मान भारत पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी बताया। लेकिन जब अस्पताल के जीएम संतोष सिंह ने जांच की, तो सामने आया कि 82 मरीजों के दावे पोर्टल पर अपलोड ही नहीं किए गए थे। जांच में यह भी पता चला कि कामख्या दुबे ने अस्पताल की दराज में फर्जी रसीदें छिपा रखा थी। जब अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से संपर्क किया, तो उन्होंने भुगतान करने की पुष्टि की। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो चुकी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

विधायक रोशन लाल चौधरी ने ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एस एस 10 + 2 हाई...